मंगलवार, 28 मई 2019

गाँधी , सावरकर के आलावा इनकी लगी है संसद में फोटो....

 सांसद भवन के केंद्रीय कक्ष में लगी छायाचित्र और उनका विवरण 



महात्मा गांधी (1869-1948)
ओस्वाल्ड बिर्ले द्वारा बनाए गए महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण 28 अगस्त 1947 को भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा किया गया था , यह चित्र भावनगर, गुजरात के ए.पी. पट्टानी द्वारा प्रदान किया गया।

रवीन्द्रनाथ टैगोर (1861-1941)
 श्री अतुल बोस द्वारा बनाए गए गुरूदेव के इस चित्र का अनावरण भारत के तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति, डॉ राजेन्‍द्र प्रसाद द्वारा 12 सितम्‍बर 1958 को किया गया था। यह चित्र भारत की जनता की ओर से डॉ बी.सी. राय द्वारा भेंट किया गया।
श्रीमती सरोजिनी नायडू (1879-1949)
श्री चिंतामणि कार द्वारा बनाए गए श्रीमती सरोजिनी  नायडू के इस चित्र का अनावरण भारत के तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति,डॉ राजेन्‍द्र प्रसाद  द्वारा 16 दिसम्‍बर 1959 को किया गया था।यह चित्र लोक सभा सचिवालय द्वारा भेंट किया गया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (1901-1953)
श्री एन.एस.शुभकृष्‍ण द्वारा बनाए गए डॉ. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी के इस चित्र का अनावरण भारत के तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति श्री आर. वेंकटरमन द्वारा 31 मई 1991  को किया गया था। यह  चित्र भारतीय जनता पार्टी द्वारा भेंट किया गया।


लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक (1856-1920)
यह  चित्र तिलक शताब्‍दी-महोत्‍सव समिति द्वारा भेंट किया  गया।
स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर (1883-1966)
स्‍वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर का व्‍यक्‍तित्‍व बहुआयामी था। यह  चित्र स्‍वातंत्र्यवीर  सावरकर राष्‍ट्रीय स्‍मारक, मुम्‍बई और स्‍वातंत्र्यवीर  सावरकर सेवा केन्‍द्र, मुम्‍बई  द्वारा भेंट किया गया
लाला लाजपत राय (1865-1928) 
श्री सतीश गुजराल द्वारा बनाए गए लाला लाजपत राय के  इस चित्र का अनावरण भारत के तत्‍कालीन प्रधानमंत्री,पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा 17 नवम्‍बर,1956 को किया गया था। यह चित्र 'द सर्वेन्‍ट्स ऑफ दि पीपल सोसाइटी' द्वारा भेंट किया गया।


पंडित मोतीलाल नेहरु (1861-1931)
श्री के.एस. कुलकर्णी द्वारा बनाए गए पंडित मोतीलाल नेहरू के इस चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा 30 मार्च 1957 को किया गया था।  यह चित्र आगरा की पंडित मोतीलाल नेहरू पोर्ट्रेट प्रेजेन्टेशन कमेटी द्वारा भेंट किया गया। 

राजीव गांधी (1944-1991)
श्री बी. भट्टाचार्य  द्वारा बनाए गए श्री राजीव गांधी के इस चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति, डॉ शंकर दयाल शर्मा द्वारा 20 अगस्त 1993 को किया गया था। यह चित्र प्रियदर्शनी अकादमी, मुम्बई द्वारा भेंट किया गया।


सरदार वल्लभभाई पटेल (1875-1950)
 श्री एन. एस. शुभकृष्ण  द्वारा बनाए गए सरदार वल्लभभाई पटेल के इस चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति, डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा 23 अप्रैल 1958 को किया गया था। यह चित्र ग्वालियर के महाराजा द्वारा भेंट किया गया।
देशबंधु चित्तरंजन दास (1870-1925)
 श्री अतुल बोस द्वारा बनाए गए देशबन्धु चित्तरंजन दास के इस चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा 12 सितम्बर 1958 को किया गया था।यह चित्र डा. बी. सी. राय द्वारा भेंट किया गया।
मोरारजी देसाई (1896-1995)
 श्री आ.डी. पारीक द्वारा बनाए गए श्री मोरारजी देसाई के इस चित्र  का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति, डॉ. शंकर दयाल शर्मा  द्वारा 15 दिसम्बर 1995 को किया गया था।यह चित्र भारतीय विद्या भवन द्वारा भेंट किया गया।
चौधरी चरण सिंह (1902-1987)
 श्रीमती ज़ेबा अमरोही द्वारा बनाए गए चौधरी चरण सिंह के इस चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा द्वारा 23 दिसम्बर 1993 को किया गया था।यह चित्र चौधरी चरण सिंह स्मारक समिति द्वारा भेंट किया गया।
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (1888-1958)
श्री के. के. हैबर  द्वारा बनाए गए मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के इस चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा 16 दिसम्बर 1959 को किया गया था।यह चित्र सांसदाें की आज़ाद चित्र समिति द्वारा भेंट किया गया।
लाल बहादुर शास्त्री (1904-1966)
श्री विद्या भूषण  द्वारा बनाए गए श्री लाल बहादुर शास्त्री   के इस चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा द्वारा 2 अक्तूबर 1993 को किया गया था।यह चित्र लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय न्यास द्वारा भेंट किया गया |
पंडित जवाहरलाल नेहरु (1889-1964)
 श्री एस. रोरिख द्वारा बनाए गए  पंडित जवाहरलाल नेहरू के इस चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति, डा. एस. राधाकृष्णन द्वारा 5 मई 1966 को किया गया था।यह चित्र सांसद श्री रघुनाथ सिंह द्वारा संसद सदस्यों की ओर से भेंट किया गया।
पंडित मदन मोहन मालवीय (1861-1946)
 श्री एस. एल. हलदंकर द्वारा बनाए गए पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र का अनावरण भारत  के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा 19 दिसम्बर 1957 को किया गया था।यह चित्र महामना मालवीय स्मारक समिति द्वारा भेंट किया गया
नेताजी सुभाष चंद्र बोस (1897-1945)
श्री चिंतामणि कार  द्वारा बनाए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के इस चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति, डॉ नीलम संजीव रेड्डी द्वारा 23 जनवरी 1978 को किया गया था।
यह चित्र श्री समर गुहा, संसद सदस्य  द्वारा भारत की जनता की ओर से भेंट किया गया।
दादाभाई नौरोजी (1825-1917)
 श्री जे. ए. लालकाका  द्वारा बनाए गए दादाभाई नौरोजी  के इस चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन लोक सभा अध्यक्ष, श्री जी.वी. मावलंकर  द्वारा 13 मार्च1954 को किया गया था।
यह चित्र मुम्बई के पारसी समुदाय द्वारा भेंट किया गया।

बी.आर. अंबेडकर (14.04.1891-06.12.1956)
श्रीमती ज़ेबा अमरोही द्वारा बनाए गए डॉ. भीम राव अम्‍बेडकर के इस चित्र का  अनावरण भारत के तत्‍कालीन प्रधान मंत्री, श्री विश्‍वनाथ प्रताप सिंह द्वारा 12 अप्रैल 1990  को किया गया था। यह चित्र डॉ. भीम राव अम्‍बेडकर विचार मंच, दिल्‍ली द्वारा भेंट किया गया।
सी. राजगोपालाचारी (10.12.1878-25.12.1972)
श्री एन.एस. शुभकृष्ण द्वारा बनाए गए श्री सी. राजगोपालाचारी के इस चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति, डॉ. नीलम संजीव रेड्डी द्वारा 21 अगस्त 1978 को किया गया था। यह चित्र राजाजी शताब्दी-महोत्सव समिति द्वारा भेंट किया गया। 
श्रीमती इंदिरा गांधी (19.11.1917-31.10.1984)
 श्री एस. रोरिख द्वारा बनाए गए श्रीमती इंदिरा गांधी के इस चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति, श्री आर. वेंकटरमन द्वारा 19 नवंबर 1987 को किया गया था। यह चित्र इंदिरा गांधी स्मारक न्यास द्वारा भेंट किया गया। 
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (03.12.1884-28.02.1963)
 श्री एच.एस. त्रिवेदी द्वारा बनाए गए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के इस चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति, डॉ. एस. राधाकृष्णन द्वारा 5 मई को किया गया था। यह चित्र, इसके चित्रकार और कांग्रेस पार्टी द्वारा भेंट किया गया।
डॉ. राममनोहर लोहिया (23.03.1910-12.10.1967)
श्री जी. आर. संतोष द्वारा बनाए गए डॉ. राममनोहर लोहिया के इस चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. श्री चंद्रशेखर द्वारा 30 मई 1991 को किया गया था। यह चित्र खोज परिषद द्वारा भेंट किया गया। 













कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...