Aurangabad rail accident लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Aurangabad rail accident लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 8 मई 2020

यहाँ के थे रेल हादसा पीड़ित मज़दूर । घरों में पसरा मातम

शहडोल , उमरिया और कटनी के थे मज़दूर  घरों में पसरा मातम

इन गांवों के थे प्रवासी मज़दूर , घरों में पसरा सन्नाटा 


स्थानीय प्रशाशनिक अमला हुआ सक्रिय


 SP औरंगाबाद ने की पुष्टि । 

   मृत श्रमिको की सूची
  • अच्छेलाल पिता रामेश्वर काछी, हाउस क्रमांक 45 मेन रोड ग्राम पोस्ट चिल्हारी पोस्ट तहसील मानपुर जिला उमरिया ।
  • सुरेश ,पिता मोलाई कोल वार्ड नंबर 18 ,बरहाई टोला ग्राम सारंगढ़ शहडोल ।
  • धर्मेंद्र, पिता गीतराज सिंह , हाउस नंबर 27 /1 ग्राम अंतोली पंचायत बंचाचर पंचायत पोस्ट टेगरहा जिला शहडोल ।
  • बृजेश, पिता गजराज गोंड ,वार्ड नंबर 18 ग्राम अंतोली पंचायत बंचाचर पंचायत पोस्ट टेगरहा जिला शहडोल।
  • अजीत, पिता जीवन सिंह वार्ड नंबर 11 ग्राम नेउसा पोस्ट बकेली तहसील पाली जिला उमरिया।
  • इंद्र कुमार ,पिता अलगू मौर्या करौंदी खुर्द तहसील बरही वीर वार्ड नंबर14 कटनी ।
  • वीरेंद्र ,पिता चैन सिंह वार्ड नंबर 4 तहसील पाली जिला उमरिया।
  • राजबहोरन, पिता पारस सिंह वार्ड नंबर 18 ग्राम अंतोली पंचायत बंचाचर पंचायत पोस्ट टेगरहा जिला शहडोल।
  • ब्रजेश, पिता भैय्या दिन बरहाइ टोला ग्राम सहारगढ़ शहडोल।
  • मुनीम सिंह ,पिता शिवरतन सिंह ग्राम नेउसा पोस्ट बकेली पंचायत तहसील पाली जिला उमरिया।
  • नेमशाह, पिता चमरू सिंह ग्राम नेउशा पोस्ट बकेली तहसील पाली जिला उमरिया।
  • शिवदयाल ,पिता गजराज सिंह वार्ड नंबर 18 ग्राम अंतोली पोस्ट टेंगरहा जिला शहडोल शामिल है।
घर मे है गंभीर स्थिति । सुनिए घर वालो की व्यथा

दिल दहलाने वाली औरंगाबाद रेल हादसा से जुड़ी प्रमुख खबरे ।

     

     औरंगाबाद रेल हादसे से जुड़ी प्रमुख खबरें


महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ,यहां रेल की पटरी पर प्रवासी मजदूरों को एक मालगाड़ी ने रौंद दिया ।


  •  औरंगाबाद के जालना रेलवे लाइन के पास ये हादसा हुआ है, जिसमें 16 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं ।

  • ये हादसा औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह 6.30 बजे के करीब हुआ है ।

  • पुलिस अधिकारी संतोष खेतमलास ने बताया, 'जालना में एक इस्पात फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर गत रात पैदल ही अपने गृह राज्य की ओर निकल पड़े थे। वे करमाड तक आए और थककर पटरियों पर सो गए।' उन्होंने बताया कि इस हादसे में 14 मजूदरों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। इस समूह के साथ चल रहे तीन मजदूर जीवित बच गए क्योंकि वे रेल की पटरियों से कुछ दूरी पर सो रहे थे।

  • रेल मंत्री ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं ।

  • पीएम मोदी ने कहा , "महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल हादसे में जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है और वह स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।"  https://twitter.com/narendramodi/status/1258597915536179201?s=19

  • ये सभी मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे ।
  •  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतक मजदूरों के परिवार वालों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है ।उन्होंने रेल मंत्री से बात कर घायलों की सहायता करने को कहा है ।
  • मृतकों के परिवारों को महाराष्ट्र सरकार ने  भी 5-5 लाख रुपये की राहत राशि देने का एलान किया है। 

  • महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया है, "करमद (औरंगाबाद) ट्रेन हादसे में मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की गई है।

  • गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रभावित परिवारों का संत्वना दी है ।

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद ज़िले में हुई रेल दुर्घटना अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस हादसे में अपनों को खोने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।


  • हादसे पर रेलवे ने बयान जारी कहा, 'ट्रैक पर कुछ मजदूरों को देखकर लोको पायलट ने ट्रेन रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक मजदूर उसकी चपेट में आ चुके थे।




90.21रुपया प्रति डॉलर/ अरावली पहाड़ियों के लिए ‘डेथ वारंट’ : सोनिया/संसद परिसर में भौं-भौं

रुपया पहली बार 90 के नीचे गिरा, 90.21 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर मुंबई: तीन दिसंबर (भाषा) विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और कच्चे ते...