corona warrior लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
corona warrior लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 8 मई 2020

गर्व की बात ..भारतीय नौसेना ने बनाया PPE , मिली मंजूरी ।

भारतीय नौसेना के व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) को आईएनएमएएस (इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज) द्वारा मंजूरी

प्रविष्टि तिथि: 07 MAY 2020 7:39PM by PIB Delhi
भारतीय नौसेना द्वारा डिजाइन और उत्पादित किए गए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) का परीक्षण आईएनएमएएस (इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज) दिल्ली द्वारा किया गया है, जो डीआरडीओ का एक संगठन है और पीपीई के लिए परीक्षण और प्रमाणन का काम करता है और नैदानिक कोविड स्थितियों में बड़े पैमाने पर उत्पादन और उपयोग के लिए प्रमाणित करता है।

वर्तमान में चल रही कोविड-19 महामारी के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की कमी एक गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि यह स्वास्थ्य देखभाल में लगे कार्यबलों की सुरक्षा और मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के अलावा उनकी भलाई और उपलब्धता को भी खतरे में डालता है।

पीपीई को परीक्षण के कड़े मापदंडों को पूरा करना होता है और इसके लिए न्यूनतम मानदंडो का निर्धारण आईसीएमआर और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

भारतीय नौसेना कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में इस महत्वपूर्ण संसाधन को उपलब्ध कराने
की चुनौती को स्वीकार करते हुए बढ़ चुका है। इनोवेशन सेल, इंस्टीट्यूट ऑफ नेवल मेडिसिन, मुंबई और नेवल डॉकयार्ड मुंबई द्वारा गठित एक टीम ने पीपीई का डिजाइन और उत्पादन के लिए आपस में समन्वय किया है। पीपीई का परीक्षण आईएनएमएएस (इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज) दिल्ली द्वारा किया गया है, जिसे डीआरडीओ संगठन द्वारा पीपीई के परीक्षण और प्रमाणन का काम सौंपा गया है। यह पीपीई 6/6 सिंथेटिक रक्त प्रवेश प्रतिरोध दवाब परीक्षण के साथ पारित हुआ। (सरकार आईएसओ 16603 मानक के अनुसार न्यूनतम 3/6 और उससे ऊपर के स्तर को अधिदेशित करती है) और तब इनका उपयोग और उत्पादन नैदानिक कोविड स्थितियों में किया जाता है।

पीपीई का सहज, अभिनव और लागत प्रभावी डिजाइन इसकी उत्कृष्ट विशेषता हैं; इस प्रकार यह बुनियादी गाउन विनिर्माण सुविधा केंद्रों में भी बनाया जा सकता है। यह पीपीई, उपयोग किए जाने वाले कपड़ों में अभिनव विकल्प प्रदान करने के लिए उल्लेखनीय है, जो पीपीई को 'सांस लेने की क्षमता' और प्रवेश प्रतिरोधकता प्रदान करता है जिसके कारण यह उपयोगकर्ता के लिए आरामदायक और सुरक्षित दोनों बन जाता है।

इस पीपीई की लागत व्यावसायिक रूप से उपलब्ध पीपीई की तुलना में बहुत कम है।

बुधवार, 6 मई 2020

सप्ताह में एक बार कुछ घंटों के लिए परिवार से मिल पाती हैं ये महिला वारियर

सप्ताह में एक बार कुछ घंटों के लिए परिवार से मिल पाती हैं तहसीलदार

भोपाल : बुधवार, मई 6, 2020, 16:58 IST

कोरोना वायरस संक्रमण से हरदा जिले में सुरक्षा करने में अधिकारी-कर्मचारी कोरोना योद्धा बनकर अपने कर्त्तव्य पथ पर डटे हुए हैं। ऐसे ही हैं खिरकिया जिला हरदा की
तहसीलदार श्रीमती अलका एक्का जो सप्ताह में एक बार ही परिवार को समय दे पाती हैं। परिजनों को संक्रमण का खतरा न हो, इसलिए वे दूर से ही देखकर वापस अपने कार्य पर जुट
जाती है। खंडवा जैसे रेड ज़ोन जिले के निकटवर्ती खिरकिया क्षेत्र में प्रशासन के समक्ष कई चुनौतियां थी, जिनसे लड़ने एवं उनका समाधान निकालने में श्रीमती एक्का हर मोर्चे पर तैनात रहती हैं। चार जगहों पर चेक पोस्ट बनाकर निगरानी करने के बाद भी जब कच्ची सड़कों से लोगों के जिले में अवैध रूप से आगमन की जानकारी मिली तो उन्होंने कई स्थानों पर जेसीबी द्वारा रास्ते खुदवा कर बंद करवाए। महाराष्ट्र से पैदल चलकर आने वाले मज़दूरों के लिए भोजन और रूकने की व्यवस्था और अन्य जिलों से लौट आने वाले व्यक्तियों को जाँच कराकर सख्ती से क्वारंटीन कराया जा रहा है। श्रीमती एक्का ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।

90.21रुपया प्रति डॉलर/ अरावली पहाड़ियों के लिए ‘डेथ वारंट’ : सोनिया/संसद परिसर में भौं-भौं

रुपया पहली बार 90 के नीचे गिरा, 90.21 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर मुंबई: तीन दिसंबर (भाषा) विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और कच्चे ते...