मंगलवार, 11 दिसंबर 2018

हिंदी-भाषी राजनीति में पप्पू बन गया जैंटलमैन ....

rahul gandhi के लिए इमेज परिणाम

हिंदी-भाषी राजनीति में पप्पू बन गया जैंटलमैन
तो  विंध्य की राजनीति में ढह गए मिट्टी के शेर .....

(वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोकीनाथ की कलम से)

मध्य प्रदेश की राजनीति प्वाइंट1% वोट, सुई की नोक बरोबर जगह सत्ता को पलट कर रख दी है. माफ करो महाराज”, अब शिवराज के लिए लागू हो रहा है  क्योंकि जनता-जनार्दन ने खासतौर से किसान, कृषि-अर्थव्यवस्था पर टिकी किसान-मजदूर वर्ग शिवराज की कृषि कर्मण अवार्ड के जुमले को नकार दिया है. जो कृषि की गुणवत्ता के लिए मध्यप्रदेश शासन अब तक भारत शासन से लाया था.



किसानों ने धूर्त-नेताओं को वोट की भाषा में, दी चेतावनी .... 


kisan के लिए इमेज परिणाम भारतीय किसानों ने आजादी के पहली बार धूर्त-नेताओं को वोट की भाषा में, अपने अधिकारों के प्रति चेतावनी दी है. उसने सशर्त वोट दिया है. यानी अपने धान की बिक्री तब-तक रोक दी, जब-तक नई सरकार जो यह वादा करके आई है धान की कीमत, किसानों की हालत बदलेगी. उस कांग्रेस के भरोसे नई सरकार आने तक अपने घर में रखा, अब नई सरकार आएगी तो नए रेट में धान भी खरीदेगी और किसानों की हालत भी सुधरेगी. इस आश्वासन को पुख्ता करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ी गंभीरता से अपनी पत्रकार वार्ता संभलकर जवाब भी दिया , किसानों का कर्ज माफी तत्कालिक समाधान जरूर हो सकता है किंतु स्थाई रूप से किसानी समस्याओं का निराकरण सरल नहीं है,किंतु हम उसे चुनौती के रूप में और किसानों के साथ मिलकर इसका हल निकालेंगे. यानी राहुल गांधी इसे बताओर जुमला नहीं भूलना चाहते. यह अच्छी बात है एक युवा दिमाग के लिए भारतीय लोकतंत्र के बहुसंख्यक समाज या कहना चाहिए महात्मा गांधी के शब्दों में भारत की आत्मा गांवों में बसती है तो आत्मा की संतुष्टि के लिए, समाधान किसी भी हालत पर निकालना ही चाहिए. और यह सोच के लिए शुभकामना इसलिए भी करनी चाहिए की प्रतियोगिता में ही सही अपने शेष बचे कार्यकाल में भी बौद्धिक-विभाग रखने वाला  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसकी भारतीय जनता पार्टी प्रतियोगिता में ही सही किसानों की गंभीर समस्याओं के प्रति थोड़ा गंभीर हो ही जाए. राहुल के लिए यह एक बड़ी जीत होगी, किसानों की समस्याओं को भारत-सरकार के लिए एक बड़ा मुद्दा बनाने में. अगर वे कामयाब हो गए तो.

विंध्य के धुरंधर रहे विरासत दरों को जनता ने कर दिया खारिज .... 

बहराल तत्कालिक बातें मध्यप्रदेश में क्रिकेट मैच की तरह ,सुई की नोक बराबर वोट-बैंक सत्ता के लिए चुनौती बरकरार बनी रहेगी
तो क्या परिवर्तन हुआ मध्य प्रदेश की राजनीति में . हम चर्चा करेंगे विंध्यप्रदेश की राजनीति में जहां



मध्य प्रदेश – चुरहट
शरदेन्दु तिवारी
भारतीय जनतपार्टी
71909
अजय अर्जुन सिंह
इंडियन नेशनल कांग्रेस
65507
विवेक कोल
बहुजन समाज पार्टी
2997




विंध्य के धुरंधर रहे राजनीति की विरासत संभालने वाले विरासत दरों को जनता ने 



खारिज कर दिया है
. अर्जुन सिंह की विरासत का दावा करने वाले नेता प्रतिपक्ष रहे अजयसिंह राहुल को चुरहट से हार का सामना करना पड़ा है। 

                         MADHYA PRADESH - GUDH      
नागेन्द्र सिंह
भारतीय जनता पार्टी
42569
कपिध्वज सिंह " भइया "
समाजवादी पार्टी
34741
सुन्दरलाल तिवारी
इंडियन नेशनल कांग्रेस
32735

श्रीनिवास तिवारी की विरासत का दावा करने वाले सुंदरलाल तिवारी औंधे मुंह गिर गए हैं, गुड से चुनाव हार गए हैं। 

मध्य प्रदेश – अमरपाटन
रामखेलावन पटेल
भारतीय जनता पार्टी
59836
डा. राजेन्‍द्र कुमार सिंह ‘‘दादा भाई’’
इंडियन नेशनल कांग्रेस
56089
छंगेलाल कोल
बहुजन समाज पार्टी
37918

अमरपाटन से नेता-प्रतिपक्ष रहे राजेंद्र सिंह भी चुनाव हार गए हैं और इन लोगों को छोड़ दें तो आदिवासी अंचल की राजनीति के हालिया धुरंधर रहे कांग्रेस के रामकिशोर शुक्ला के विरासत-दार संतोष शुक्ला तो, भाजपा के लवकेश सिंह के विरासत दार वीरसिंह रिंकू, दोनों ने मिलकर बागी उम्मीदवार के रूप में गोंडवानागणतंत्र पार्टी के तेजप्रताप सिंह को जो तेज दिया वह विलुप्त हो गया. और यहां से भारतीय जनता पार्टी के सीट से जुगलाल  के लड़के शरद को नए नेता बनकर उभरे हैं.


मध्य प्रदेश – ब्‍यौहारी
कोल शरद जुगलाल
भारतीय जनता पार्टी
78007
तेज प्रताप सिंह उइके
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
45557

शहडोल में दिग्गज कांग्रेसी नेता दलवीर सिंह की विरासत संभाल रहे हिमाद्रीसिंह को भाजपा की सीट से नरेंद्र मरावी के लिए समर्थन मांगना भी काम नहीं आया.


मध्य प्रदेश – पुष्‍पराजगढ़
फुन्देलाल सिंह मार्को
इंडियन नेशनल कांग्रेस
62352
नरेंद्र सिंह मरावी
भारतीय जनता पार्टी
40951
पुष्पराजगढ़ में व्यापम के घोटाले-बाज प्रकरण में आरोपी बने फुन्देलाल फिर से चुनाव जीत गए हैं, तो जमीनी नेता कोतमा-विधानसभा सीट से सुनील सर्राफ युवाओं की नई उम्मीद बन कर सामने उभरे हैं
मध्य प्रदेश – कोतमा
सुनील सराफ
इंडियन नेशनल कांग्रेस
48249
दिलीप कुमार जायसवाल
भारतीय जनता पार्टी
36820

जमीनी हकीकत को देखने वाले सुनील के लिए यह एक बड़ी चुनौती भी होगी, क्योंकि शहडोल संभाग में 8 विधानसभा सीटों पर वहीं कोतमा विधानसभा सीट ही सामान्य है. जिसमें सुनील को विधायक बनाया है. अगर वह भी आदिवासियों की तर्ज पर ही राजनीतिक जिम्मेदारी को निभाने का काम किया तो उन्हें भी ठीक उसी तरह इस महत्वपूर्ण अवसर को गवाना पड़ेगा जैसे कि मनोज अग्रवाल ने खो दिया, जो निवर्तमान विधायक के रुप में कांग्रेस की जिम्मेवारी को कोतमा विधानसभा और अपने चापलूस चाटुकार मित्रों रिश्तेदारों के बीच में खो दिया.
एक महत्वपूर्ण पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के योग्य उम्मीदवार नरेंद्र मरावी के रूप में खोना हुआ नए नेता के रूप में नरेंद्र मरावी करना वरना भी एक राजनीतिक क्षति मानी जानी चाहिए. बहरहाल विंध्य प्रदेश के इस आदिवासी अंचल को अपने कब्जे वाले साम्राज्य की तरह देखने वाली चुरहट और रीवा की राजनीति के सभी धुरंधर अपने अपने कारणों से जनता द्वारा नकार दिए गए हैं. बावजूद इसके रीवा में राजेंद्र शुक्ला को जनता ने आम स्वीकृति दे दी है, कि विंध्य प्रदेश की राजनीति में उन्हें अवसर अभी भी बाकी है.

मध्य प्रदेश – रीवा
राजेन्‍द्र शुक्ल
भारतीय जनता पार्टी
69806
अभय मिश्रा
इंडियन नेशनल कांग्रेस
51717
कासिम खान
बहुजन समाज पार्टी
6427

 अपनी सीमित कार्य क्षेत्र से बाहर व्यापक
-दृष्टिकोण में राजनीति करने की सोच रखते हो और यही अवसर रीवाराज परिवार के युवराज दिव्यराज सिंह को भी जनता ने चुनाव जीता कर संदेश दिया है. कि अगर मिल जुल कर आप राजनीति करना चाहे तो नए नेता के रूप में आप को स्वीकृति मिल सकती है। 

विंध्य छेत्र की बाकि सीटों का ब्यौरा :- 

मध्य प्रदेश – सिरमौर
दिव्‍यराज सिंह
भारतीय जनता पार्टी
49443
डाँ० अरूणा विवेक तिवारी
इंडियन नेशनल कांग्रेस
36042
रामगरीब बनवासी
बहुजन समाज पार्टी
18466



                      मध्य प्रदेश – जैतपुर
मनीषा सिंह
भारतीय जनता पार्टी
74279
उमा धुर्वे
इंडियन नेशनल कांग्रेस
70063



                     मध्य प्रदेश – बांधवगढ़
शिवनारायण सिंह (लल्लू भैया)
भारतीय जनता पार्टी
59158
ध्‍यान सिंह
इंडियन नेशनल कांग्रेस
55255



                      मध्य प्रदेश – मानपुर
मीना सिंह
भारतीय जनता पार्टी
82287
ज्ञानवती सिहं
इंडियन नेशनल कांग्रेस
63632


                      मध्य प्रदेश – अनूपपुर
बिसाहूलाल सिंह
इंडियन नेशनल कांग्रेस
62770
रामलाल रौतेल
भारतीय जनता पार्टी
51209

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...