शनिवार, 21 जनवरी 2023

राजा भैया शहडोल कांग्रेस प्रभारी बनाए गए

 


राजा भैया  शहडोल जिले 

के प्रभारी बनाए गए

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने  विजेन्द्र मिश्र (राजा भैया ) को शहडोल जिले का कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया है मिश्र की संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए  कमलनाथ जी के इस निर्णय पर समस्त कांग्रेस जनो ने 


हर्ष र्व्यक्त करते हुए श्री मिश्र को बधाई प्रस्तुत किया है।इस आशय की पत्र जारी करते हुए सचिव महामंत्री प्रभारी संगठन राजीव सिंह ने शहडोल जिले में समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश जारी किया
है

गुरुवार, 19 जनवरी 2023

तो क्या सिस्टम सड़ चुका है .......?बड़ा प्रश्न ( त्रिलोकीनाथ )


तो क्या सिस्टम सड़ चुका है...? बड़ा प्रश्न


क्या जंतर-मंतर से कोई निकलेगा मंत्र

 यौन उत्पीड़न से बचने का...? 

(त्रिलोकीनाथ)

क्योंकि वकील दिनेश  के संपर्क में इस प्रकार की महिलाएं हैं जो अश्लीलता की अराजकता को अपना पेशा समझती है और वकील को शायद अपनी रोजी-रोटी और परिवार पालने के लिए इसकी आदत पड़ गई है | सच बात तो यह भी है कि मैं भी  रा और सहमा हुआ हूं| एक पत्रकार ,एक समाजसेवी के नाते और इस डर और निराशा को मैंने सिटी स्टार होटल के भारतीय जनता पार्टी के 2 विधायकों और जिलाध्यक्ष के सामने उठाया भी, जिसे जिलाध्यक्ष भाजपा ने यह कहकर खारिज कर दिया कि जब अखबार लिखता है तब हम सोचते हैं कि कहीं कोई समस्या है... लेकिन अब मैं अब मेरा डर खत्म हो गया है क्योंकि सिस्टम ही सड़ा हुआ है और इसे प्रमाणित किया है भारत में ओलंपिक पदक लाने वाली महिला खिलाड़ियों ने जब जंतर मंतर पर धरना देकर यौन उत्पीड़न पर सुनवाई ना होने की आवाज उठाई |ऐसी महिलाओं को मैं सलाम करता हूं जो इस देश को निर्भयता का वरदान देती हैं|

दैनिक अखबार जनसत्ता में प्रकाशित समाचार अंश को देखना चाहिए


सच बात है यह भी एक खेल है यौन उत्पीड़न का राष्ट्रीय खेल, इसमें हमें शर्म आनी चाहिए या फिर डूब मरना चाहिए या फिर इसे दबाने के लिए राष्ट्रीय गौरव की ताकत से उसे नष्ट करने का काम होना चाहिए....?  बेहतर तो यह होना चाहिए कि अगर भारत का गौरव उठाने वाले तमाम महिला खिलाड़ी और पुरुष खिलाड़ी किसी गंभीर अपराध पर उंगली भी उठाते हैं तो तत्काल उसका निराकरण होना चाहिए| और इस राम राज्य की सरकार में अगर यह नहीं हो पाया है तो यह लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला भारतीय इतिहास का बड़ा चेहरा होगा ,इसमें कोई शक नहीं .....|

तो समझ लेते हैं कि हुआ क्या था और इसका शहडोल में किस प्रकार का चेहरा है... जब भारत के खेल जगत के शीर्ष खिलाड़ी जिन्होंने सोने चांदी  पदक  भारत सरकार को ला कर दिए हैं और वह थक गए हैं कि खेल जगत में शीर्ष पद पर बैठे हुए अध्यक्ष तक योन भ्रष्टाचार अश्लीलता की तमाम हदें पार कर गए हैं और उनकी शिकायतें इस रामराज्य में कहीं नहीं सुनी जा रही हैं तब उन्होंने उसी


लोकतंत्र की गली जंतर मंतर का सहारा लिया और महात्मा गांधी के सबसे बड़े हथियार  अनशन को अपना हथियार बनाया पहले, तो  प्रशासन ने उन्हें नजरअंदाज करने का काम किया |


किंतु बाद में जब भारत की महिलाएं चेतावनी दे डाली कि वे सब कुछ पर्दाफाश कर देंगे, तब हिमाचल प्रदेश के ठंडे क्षेत्र में रहने वाले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को होश आया और  भाग कर दिल्ली आए ताकि इन महिलाओं को चुप करा सकें........|

 संयोग से महिला आबादी को आधा लोकतांत्रिक हक दिलाने वाली विपक्ष की नेता प्रियंका गांधी ने भी इस पर अपनी टिप्पणी कर दी की महिलाओं की आवाज को सुना जाना चाहिए|

 बहराल  अपने तरह के रामराज्य चलाने वाले वर्तमान सत्ता निश्चित तौर पर इन महिलाओं को न्याय के नाम पर अब आश्वासन के झुनझुना से पार दबाव में आकर कोई निर्णय लिया होगा| बताते चलें भारत की पहली उड़न परी खिलाड़ी पीटी उषा ने भी आश्वासन दिया है कि महिला खिलाड़ियों के साथ न्याय होगा\

 शर्मसार कर देने वाली इस लोकतांत्रिक धरना आंदोलन में महिला और पुरुष खिलाड़ियों के साथ प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न की घटनाओं को तब सामने लाया गया| जब सब खिलाड़ी एकमत होकर अपनी बात कहने का साहस कर पाए| निश्चित तौर पर अब न्याय हो सकता है किंतु दूर अंचल शहडोल जैसे क्षेत्रों में प्रताड़ना की कार्यवाही या झूठे मुकदमों को गढ़ने और रचने की कार्यवाही या उस पर पुलिस से मिलीभगत कर उन्हें चालान पुट अप कर देना कोर्ट में अपमानित कराने वाले धाराओं को लगा देना आम बात हो गई है ...क्योंकि सिस्टम सड़ चुका है और इस सड़े हुए सिस्टम में कोई कोई अधिकारी होता है जो सिस्टम को समझ पाता है और वह लोकतंत्र को बचाने की दिशा में कुछ करने का साहस जुटा पाता है|

 इसके बावजूद भी यह औरगंभीर हो जाता है कि जब उच्च अधिकारी कहीं  मोनू डांस करते हैं और वह वायरल होता है तब ऐसा लगता है कि एक सड़ा हुआ सिस्टम का प्रतीक इस पर डांस कर रहा है... बजाय अपनी स्वयं को पारदर्शी आंतरिक भ्रष्टाचार को खत्म करने की और पर्दाफाश करने पर यदि सिस्टम डांस कर रहा होता है तो यह लोकतंत्र के लिए एक अपमान भी है और खतरा भी कि कोई भी व्यक्ति किसी भी षड्यंत्र में 376 के बलात्कार प्रकरण में, लड़की की छेड़खानी के प्रकरण, में चोरी के प्रकरण में, गांजा के प्रकरण में आराम से फंसा कर उसे जेल भेजा जा सकता है....? तू क्या इससे बचने का कोई रास्ता है अथवा गुलामी और लाचारकी आदिवासी क्षेत्र की वह भयानक व्यवस्था बन जाएगी ...?                                                                                                                                                            (जारी भाग 2)


सोमवार, 16 जनवरी 2023

बिसाहूलाल जी ने देखा हवाई सपना

FEEL GOOD

बिसाहूलाल जी ने 


देखा हवाई सपना...

हवाई जहाज पर चलने का सपना शहडोल आदिवासी विशेष क्षेत्र के बसे आदिवासी विकास खंड के लोगों को दिखाने का काम इस बार बिसाहूलाल जी ने किया है विशाल लाल जी अनूपपुर के विधायक हैं पहले कांग्रेस में थे अब भारतीय जनता पार्टी में वरिष्ठ मंत्री हैंऔर हो भी क्यों ना उमंग उत्साह में मकर संक्रांति के बाद एक नया जोश भरा हुआ है| ऐसे में अगर अनूपपुर में हवाई यात्रा की शुरुआत हो जाए जाए तो सोने में सुहागा होगा|

 खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर एयरपोर्ट बनाने और उसे हवाई सेवा से जोड़े जाने के लिये केन्द्रीय उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है। श्री सिंह ने लिखा कि शहडोल संभाग की ह्रदय स्थली अनूपपुर धार्मिक एवं पर्यटन महत्व का स्थान है, जो माँ नर्मदा जैसी पवित्र नदी के साथ सोनभद्र और पुहिला जैसी पौराणिक नदियों का उद्गम् स्थल भी है।

खाद्य मंत्री श्री सिंह ने बताया कि अनूपपुर में विमान-सेवा प्रारंभ होने से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। साथ ही स्थानीय परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा। औद्योगिक विकास की दृष्टि से भी यह एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी कदम साबित होगा। मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश का सीमा स्थल होने से वन सम्पदा के अलावा ओरिएंटल पेपर मिल, कोयले की खदानें और मध्यप्रदेश थर्मल पॉवर जंक्शन कम्पनी भी यहाँ संचालित है। अनूपपुर को एयरपोर्ट बनाने का लाभ उमरिया के बाँधवगढ़ नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को मिलेगा एवं पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से भी यह उपयोगी सिद्ध होगा।

खाद्य मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्राकृतिक पुरा सम्पदा से भरपूर इस क्षेत्र में देश के फिल्म निर्माता भी फिल्म निर्माण की दृष्टि से इसे उपयुक्त समझते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा लगी होने से वहाँ आने वाले पर्यटक नेशनल पार्क के लिये हवाई सेवा का उपयोग कर सकेंगे। एयर-कनेक्टिविटी हो जाने से अमरकंटक को प्रदेश के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थल उज्जैन, पचमढ़ी, ग्वालियर, छतरपुर से जोड़ा जा सकेगा।

शुक्रवार, 13 जनवरी 2023

बॉम्बे व राजस्थान उच्च न्यायालय के 10 न्यायाधीश नियुक्त

राष्ट्रपति द्वारा राजस्थान  और


 
बॉम्बे उच्चन्यायालय में

10 न्यायाधीशों की

नियुक्ति आदेश जारी 

उपराष्ट्रपति के बयान , न्यायपालिका की बयान  के बीच तनातनी के गर्मियों के बीच महामहिम राष्ट्रपति द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय और बॉम्बे उच्चन्यायालय में 10 न्यायाधीशों की नियुक्ति आदेश जारी किए हैं|विधि मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है|


13 JAN 2023  PIB के अनुसारभारतीय संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने सर्वश्री  गणेश राम मीणा, अनिल कुमार उपमन,  डॉ. नूपुर भाटी ,राजेंद्र प्रकाश सोनी,  अशोक कुमार जैन, योगेंद्र कुमार पुरोहित, भुवन गोयल, प्रवीर भटनागर और आशुतोष कुमार को उक्त वरिष्ठता क्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।

ये नियुक्तियां उनके द्वारा संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी हों
गी|भारतीय संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति  अभय आहूजा को बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में एक वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 04 मार्च2023से प्रभावी होगी।






गुरुवार, 12 जनवरी 2023

एक था जोशीमठ ....भाग 4

शा. महाविद्यालय पुष्‍पराजगढ में राष्‍ट्रीय शोध संगोष्‍ठी

आधा हिंदुस्‍तान 

पुष्‍पराजगढ़ के दिये पानी

पर जीवित है- कमिश्‍नर 

पर्यावरण और परिस्थिति को लगातार विनाश 

 .........( त्रिलोकी नाथ)..........

 कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा ने कहा है कि पुष्पराजगढ़ पर ईश्वर की अनूठी कृपा है। पुष्पराजगढ़ पिछड़ा इलाका नहीं है, क्योंकि पुष्पराजगढ़ को ईश्वर की ऐसी अनूठी कृपा मिली है नर्मदा, सोन और


दर्जन भर नदियां जहां से निकलती है। आधा हिंदुस्तान पुष्पराजगढ़ के दिए हुए पानी से जीवित है। पाटलिपुत्र जैसे महानतम साम्राज्य अगर पुष्पराजगढ़ से बहने वाली सोन नदी नहीं होती तो पाटलिपुत्र का साम्राज्य भी नहीं होता।  कमिश्नर ने कहा कि जब आप महान योद्धाओं के वंशज हैं, तो आप किसी से प्रतिभा और साहस में कम नहीं हो सकते हैं।

कमिश्‍नर  शहडोल संभाग राजीव र्श्‍मा ने कहा है कि भारत का भविष्‍य विद्यार्थियों के हाथ में सुरक्षित है। विद्यार्थी सतत प्रयास और कठोर परिश्रम कर किसी भी लक्ष्‍य को हासिल कर सकते है। उन्‍होंने कहा कि अगर विद्यार्थी लगन, कठोर परिश्रम करता है तो वह कलेक्‍टर, कमिश्‍नर, डॉक्‍टर्स, इंजीनियर, उद्योगपति आदि बन सकते हे। उन्‍होंने कहा कि देश अधिकारियों और नेताओं के चलाने से नही चलता, देश को  उन्‍नति एवं प्रगति की राह पर ले जाने के लिये अच्‍छे किसान, अच्‍छे इंजीनियर, डॉक्‍टर्स और बिजनेस मैन चाहिए। उन्‍होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऊचा आत्‍मविश्‍वास रखकर अपने लक्ष्‍य की ओर बढना चाहिए।  कमिश्‍नर राजीव शर्मा बुधवार को शासकीय स्‍नातक पुष्‍परागढ में आयेाजित राष्‍ट्रीय शोध संगोष्‍ठी को सम्‍बोधित कर रहे थें।   कमिश्‍नर ने कहा कि  भारत की सभी संताने महान योद्धाओं के वंशज है, जनजातिय होने का अर्थ पिछड़ा होना नही है, किसी से कम होना नही है, दुनिया के इतिहास को अगर ध्‍यान से पढे़ तो जानेंगे की पूरी दुनिया के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले साम्राज्‍य में हमारा गोंडवाना साम्राज्‍य प्रमुख था। उन्‍होंने कहा कि महाराजा शंकरशाह और रघुनाथ शाह का बलिदान सभी भारतीय का सिर ऊंचा करने की गाथा है।  उन्‍होंने कहा कि आपको गर्व होना चाहिए कि आप उन महान योद्धाओं के वंशज है। 


        कमिश्नर ने कहा कि यहां जो अनोखी जैव विविधता है और जो पारंपरिक ज्ञान हैं इसको संयोजने  एवं संवारने की जरूरत है, जनजातियों के पारंपरिक ज्ञान का लाभ उठाने की जरूरत है, इसको समझने की जरूरत है, इसका सम्मान करने की जरूरत है।     संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन  दिनेश चंद्र सागर ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से दूर रहना चाहिए। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रहना चाहिए उन्होंने कहा कि युवा वाहन जाते समय यातायात नियमों का पालन करें। कम उम्र के बच्चे को वाहन चलाने के लिए हतोत्साहित करें। बच्चों को वाहन किसी भी स्थिति में नहीं दें। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेल्मेट का उपयोग भी करें।        इस अवसर पर विधायक  फुंदेलाल मार्को, एसडीएम  विवेक केव्ही, डॉ. परमानंद तिवारी, प्राचार्य डीपी सारमे, वरिष्ठ प्राध्यापक  अमृतलाल झारिया प्राध्यापक श्रीमती आर.के. मरावी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

शहडोल और इसके आसपास के पर्यावरण और परिस्थिति को लगातार विनाश कर रहे तथाकथित खनिज उद्योगों और गैस कंपनियों तथा अवैध माफिया करतूतों के बीच में कमिश्नर शहडोल राजीव शर्मा ने बड़ी बात कही है जिससे यह स्पष्ट होता है  शहडोल क्षेत्र अपने आप में आधे भारत के जीवन का आधार है| किंतु इसके संरक्षण के लिए कोई बुनियादी ढांचा दिखाई नहीं देता है| माफिया गिरी की मनमानी लूटपाट आम बात हो चली है, ना नदियों, का ना तालाबों का, जंगल का कोई रोड मैप  क्षेत्र के लोगों के सामने नहीं रखा गया है|

 बल्कि रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी सीबीएम गैस निकालने वाले विश्व स्तरीय उद्योग संस्थानों का गैर कानूनी तरीके से गैस उत्पादन जारी है क्योंकि खनिज विभाग शहडोल का अधिकारी प्रमोद शर्मा इस जवाबदेही पर आंख मूंद लेता है की रिलायंस सीबीएम कंपनी ने बिना कानूनी अनुबंध के कैसे शहडोल से गैस का उत्पादन कर निर्यात कर रही है...?  और जब यह हाल एक बड़ी कंपनी के साथ है तो छोटे-मोटे माफिया तो भ्रष्ट अधिकारियों के लिए वरदान बने ही हुए होंगे..., इसमें शक नहीं करना चाहिए|

 ऐसे में इन पर प्रश्न उठाने वालों के लिए अधिकारीगण कुछ इस अंदाज पर काम करते हैं कि माफिया चलता रहता है कुत्ते भोंकते रहते हैं| किंतु जिस प्रकार से उत्तरांचल का जोशीमठ एक भ्रष्ट सिस्टम की भेंट चढ़ गया है और विनाश की कगार पर है उसी तरह अमरकंटक और पुष्पराजगढ़ का पूरा क्षेत्र क्या उसी दिशा में अग्रसर तो नहीं है...? यह इतनी जल्दी दिखेगा तो नहीं लेकिन दिशा वही है, ऐसा भी समझना चाहिए| बहरहाल राजीव शर्मा ने जिस प्रकार से पूरे भारत का ध्यान शहडोल की तरफ खींचा है वह निश्चय ही प्रशंसनीय है|


651 जिलों में नए जन औषधि केंद्र

 

देशभर के 651 जिलों में जनऔषधि केंद्र खोलने का अवसर 



फार्मासिस्ट से
 651 जिलों में 

ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

सभी को सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा लॉन्च की गई थी। इस योजना के तहत  देश भर में पहले से ही 9000 से अधिक जन औषधि केंद्र काम कर रहे हैं। सरकार ने मार्च 2024 तक जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 10,000 करने का लक्ष्य रखा है। पीएमबीजेपी के उत्पाद बास्केट में सभी प्रमुख चिकित्सीय समूहों को कवर करने वाली 1759 दवाएं तथा 280 सर्जिकल उपकरण शामिल हैं।

सरकार ने इस उद्देश्य के साथ विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 651 जिलों में नए जन औषधि केंद्र खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने के लिए पीएमबीजेपी की कार्यान्वयन एजेंसीफार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

यह योजना स्थायी और नियमित आय के साथ स्वरोजगार का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती है। पीएमबीजेपी के अंतर्गत जन औषधि केंद्रों को वित्तीय सहायता के रूप में 5.00 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है और पूर्वोत्तर राज्योंहिमालयी क्षेत्रोंद्वीप क्षेत्रों तथा नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिलों के रूप में चिन्हित पिछड़े क्षेत्रों या महिला उद्यमी पूर्व सैनिक, दिव्यांग जनों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति द्वारा खोले गए जन औषधि केंद्रों को 2.00 लाख रूपये का एकमुश्त अतिरिक्त प्रोत्साहन (आईटी और अवसंरचना व्यय के लिए प्रतिपूर्ति के रूप में) प्रदान किया जाता है।(12 JAN 2023  PIB )

फर्जी खबरों के विरुद्ध कार्रवाई

 

मंत्रालय ने


यूट्यूब चैनलों पर 

फर्जी खबरों के

विरुद्ध कार्रवाई की


पीआईबी ने छह चैनलों का पर्दाफाश किया, फर्जी समाचारों से  50 करोड़ से ज्यादा व्यूज जुटाए


राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और चुनाव आयोग से संबंधित फर्जी समाचारों को चलाने के लिए इन चैनलों द्वारा क्लिकबेट थंबनेल का इस्तेमाल

प्रविष्टि तिथि: 12 JAN 2023 1:15PM by PIB Delhi

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट (एफसीयू) ने छह यूट्यूब चैनलों का भंडाफोड़ किया, जो भारत में समन्वित तरीके से काम कर रहे थे और गलत जानकारी फैला रहे थे। फैक्ट चेक यूनिट ने इन चैनलों द्वारा फैलाई जा रही फर्जी खबरों का मुकाबला करने के लिए 100 से ज्यादा फैक्ट चेक वाले छह अलग-अलग ट्विटर थ्रेड जारी किए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत यूनिट की ओर से यह दूसरी ऐसी कार्रवाई है जहां पूरे चैनलों का भंडाफोड़ किया गया है।

छह यूट्यूब चैनल समन्वित रूप से गलत सूचना के नेटवर्क के हिस्से के रूप में काम करते पाए गए, जिनके लगभग 20 लाख ग्राहक थे और उनके वीडियो को 51 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। पीआईबी द्वारा तथ्य-जांच किए गए इन यूट्यूब चैनलों का विवरण इस प्रकार है:

क्र. सं.

यूट्यूब चैनल का नाम

 सब्सक्राइबर

 व्यूज

1

नेशन टीवी

 5.57 लाख

21,09,87,523

2

संवाद टीवी

 10.9 लाख

17,31,51,998

3

 सरोकार टीवी

 21.1 हजार

45,00,971

4

 नेशन 24

 25.4 हजार

43,37,729

5

 स्वर्णिम भारत

 6.07 हजार

10,13,013

6

 संवाद समाचार

 3.48 लाख

11,93,05,103

 कुल

20.47 लाख

51,32,96,337

पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट द्वारा उजागर किए गए यूट्यूब चैनलों ने चुनाव, भारत के सर्वोच्च न्यायालय और भारत की संसद में कार्यवाही, भारत सरकार के कामकाज आदि के बारे में फर्जी खबरें फैलाईं। उदाहरणों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर प्रतिबंध के बारे में झूठे दावे और झूठे बयान शामिल हैं। भारत के राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित वरिष्ठ संवैधानिक पदाधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया।

चैनल एक नकली समाचार अर्थव्यवस्था का हिस्सा हैं जो नकली समाचारों से कमाई पर पनपती है। चैनल नकली, क्लिकबेट और सनसनीखेज थंबनेल एवं टीवी चैनलों के टेलीविजन समाचार एंकरों की छवियों का उपयोग दर्शकों को यह विश्वास दिलाने के लिए करते हैं कि समाचार प्रामाणिक थे और उनके द्वारा प्रकाशित वीडियो से कमाई करने के लिए उनके चैनलों पर व्यूज जुटाते हैं।

पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट की यह इस तरह की दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले एक बड़ी कार्रवाई में, 20 दिसंबर, 2022 को यूनिट ने फर्जी समाचार फैलाने वाले तीन चैनलों का पर्दाफाश किया था।


भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...