रविवार, 6 मार्च 2022

शहडोल की बेटी ने का बढ़ाया मान

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 

शहडोल की बेटी ने बढ़ाया मान

पूजा को मैन ऑफ द मैच 

शहडोल।  शहडोल की बेटी, देश की महिला क्रिकेट टीम की उभरती प्लेयर पूजा वस्त्रकार के द्वारा महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 67 रन बनाकर भारतीय टीम को विजय श्री दिलाई। जिससे सुश्री पूजा वस्त्रकार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।  पूजा की इस  साहसिक पारी से भारतीय टीम को तो बढ़त मिली ही साथ ही साथ पूजा वस्त्रकार  का खेल रिकॉर्ड भी एक पायदान और आगे बढ़ गया। शहडोल की इस होनहार बेटी को शहडोल संभाग के खेल प्रेमियों एवं जनता की तरफ से बहुत-बहुत बधाई है। 

शहडोल आगमन पर ऐतिहासिक अभिनन्दन किया जाएगा- शानउल्ला 

श्री शानउल्ला खान ने कहा कि सुश्री पूजा वस्त्रकार ने देश प्रदेश सहित ही शहडोल का नाम भी रोशन किया है।  पूजा वस्त्रकार के शहडोल आगमन पर उनका ऐतिहासिक अभिनंदन किया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

90.21रुपया प्रति डॉलर/ अरावली पहाड़ियों के लिए ‘डेथ वारंट’ : सोनिया/संसद परिसर में भौं-भौं

रुपया पहली बार 90 के नीचे गिरा, 90.21 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर मुंबई: तीन दिसंबर (भाषा) विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और कच्चे ते...