बुधवार, 24 नवंबर 2021

केवल स्वाभिमान के लिए संघर्षरत है केवल सिंह

 यह कैसा जनजातीय गौरव...? 

विंध्य में केवल,


 स्वाभिमान के लिए जिंदा है केवल सिंह....

(त्रिलोकीनाथ)

प्रदेश जनजाति की वोट इंडस्ट्री के रूप में जनजातियों के लिए जनजाति गौरव दिवस का निर्माण किया गया लेकिन जनजाति के केवल सिंह के पास इतना भी पैसा नहीं था कि वह भोपाल पहुंचकर अपने साथ हुए अत्याचार की कहानी गौरव के साथ कह सकता ।

 कभी विंध्यप्रदेश की पहली आत्मनिर्भर कोयला कालरी खदान उमरिया जिले की नौरोजाबाद में अपनी जमीन गवा कर काम करने वाले जनजाति समाज के केवल सिंह को केवल अपने स्वाभिमान की रक्षा की लड़ाई के लिए अघोषित पीपीपी मॉडल के सामने मरने के लिए पानी भी नसीब नहीं होता दिख रहा .....? क्योंकि वह जिंदा रहना चाहता है।

 यहां पर स्थानीय नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में सूदखोर उमेश सिंह के साथ नौरोजाबाद थाना के साथ सूदखोरी उद्योग का जो पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल वर्षों से विकसित होकर क्षेत्र के दलित समाज के लोगों को शूद खोरी का शिकार बना अपना सफलता से शुद्ध खोरी उद्योग चला रहा है उसे तोड़ने की ताकत मालवा क्षेत्र में भोपाल स्थापित जनजाति आयोग में भी नहीं दिखाई देता।

 इस कारण हताशा और निराशा में केवल सिंह


अपने स्वाभिमान का संघर्ष मृत्यु की लक्ष्य तक लड़ता
 दिखाई दे रहा है।उमरिया जिले के नौरोजाबाद रहने वाले 70 साल के केवल सिंह गोड़ अब स्वाभिमान पूर्ण जिंदगी के लिए संघर्षरत मृत्यु की लक्ष्य लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। जबकि उनके क्षेत्र के सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह आदिवासी हैं, उनके क्षेत्र के विधायक राम सिंह आदिवासी हैं, और विधायक के पिता ज्ञान सिंह उनके बगल के गांव के पूर्व मंत्री व सांसद रहे उनके रिश्तेदार हैं प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार की वरिष्ठ कैबिनेट याने टॉप 5 मिनिस्टर्स में सुश्री मीना सिंह, केवल सिंह की रिश्तेदार हैं और उनके क्षेत्र की मतदाता भी।

 इसके बावजूद भी उन्हें गुलामी की जिंदगी में थाने के सहयोग से सूदखोरी उद्योग  पीपीपी मॉडल के तहत अघोषित रूप से सफलता से चला रहे उमेश सिंह, केवल सिंह के लिए किसी अंग्रेज सल्तनत से कमजोर नहीं है।

 यह बात इसलिए कह नहीं पड़ रही है क्योंकि करीब 10 वर्ष पहले कालरी कर्मचारी के रूप में पीपीपी मॉडल सूदखोरी से शिकार केवल सिंह गोंड लंबे समय तक बिहार से आए उमेश सिंह के सूदखोरी जाल में संघर्षरत रहे और बाद में रिटायरमेंट पर अपनी जीवन भर की कमाई अपना 17 लाख रुपए एटीएम के जरिए सूदखोर द्वारा निकाल लिए जाने का शिकार हो गए। बात जब थाना नौरोजाबाद में पहुंची तू नौरोजाबाद पुलिस ने अघोषित तौर पर पीपीपी मॉडल का पालन करते हुए एक कथित समझौता-नामा ढाई लाख रुपए का बनवाया और मामले को रफा-दफा करने का काम किया। अब उसी समझोता नामा को दिखाकर केवल सिंह को अपमान पूर्ण जीवन के लिए छोड़ा दिया गया है। जब पूरी तरह से आदिवासी केवल सिंह को लूट लिए जाने का भान हुआ उसने एसपी, कलेक्टर उमरिया कमिश्नर शहडोल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल और मध्य प्रदेश के अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के दरवाजे पर भी वीरों की तरह लड़ते हुए अपने आवेदन देते रहे... इसी दौर पर पैसे के अभाव में उनकी धर्मपत्नी पैरालिसिस से शिकार हो गई।

 इसके बाद भी सूदखोरी शोषण के थाना क्षेत्र में स्थापित पी पी पी मॉडल के विरुद्ध उसने अपना अभियान जारी रखा आज भी पूरे आदिवासी समाज का शोषणकारी व्यवस्था में वह उतना ही संघर्षरत है जितना डेढ़ सौ साल पहले भगवान बिरसा मुंडा अंग्रेजो के खिलाफ संघर्षरत रहे। 

  विंध्य क्षेत्र की भूमि नौरोजाबाद मे अब कोई ऐसा नेता नहीं दिखता जो केवल सिंह को केवल स्वाभिमान पूर्ण मृत्यु दिला सके...? इसके बावजूद भी वीर केवल सिंह का संघर्ष नौरोजाबाद थाना और सूदखोर उमेश सिंह की सूदखोरी उद्योग के पीपीपी मॉडल मे उन्हें सम्मान पूर्वक जीने का राह बता सके। क्या यही नया इंडिया है...?

 फिर भी देखना होगा कि सक्षम व योग्य नौकरशाह, पुलिस अधिकारी अपनी योग्यता और क्षमता के बलबूते शीर्षस्थ सत्ता पर विराजमान रिश्तेदार नेताओं के होने के बावजूद भी शोषित दलित केवल सिंह को थाना नौरोजाबाद पुलिस-सूदखोर के पीपीपी मॉडल से क्या मुक्ति दिला सकते हैं...?


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...