मंगलवार, 1 सितंबर 2020

कोरोना की पड़ी क्रूर दृष्टि.. सर्किटहाउस बना कोरोना का चर्चित केंद्र

बिसाहूलाल के चुनाव पर

कोरोना की पड़ी क्रूर दृष्टि..


सर्किटहाउस बना कोरोना का चर्चित केंद्र

कोरोनासंक्रमित ने बरपाया कहर

(त्रिलोकीनाथ)

 


दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कोरोना संक्रमित राष्ट्र भारत जब बनेगा तो उसमें मध्यप्रदेश तथा मध्यप्रदेश के अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता बिसाहूलाल सिंह का योगदान हमेशा विदमान्य  रहेगा| अब इसमें गर्व से कहो हम हिंदू है के अंदाज पर यदि आप कहना चाहते हैं कि गर्व से कहो  की  हम अनूपपुर क्षेत्र के निवासि  हैं  जहां के नेता ने  भारत में  कोरोना महामारी को चुनौती देकर   कांग्रेस सरकार को  हटाया था तो कोई बुरा नहीं होगा।

भारत जब  दुनिया का दूसरा बड़ा संक्रमित राष्ट्र  का दर्जा हासिल करेगा तब  अनूपपुर क्षेत्र के  विधायक पर  स्वाभाविक रूप से गर्व होगा और ऐसे महान बागी, क्रांतिकारी-विधायक तथा कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल को उनके विधायक पद से बलिदान हो जाने के बाद दोबारा विधायक चुने जाने के लिए जो महान-यज्ञ चुनाव आयोग के द्वारा कराया जा रहा है। पर लगता है, उस पर कोरोनावायरस ने अपनी आंखें तरेर ली है, कल दोपहर बाद शहडोल के पूर्व प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला शहडोल होकर अनूपपुर चुनावी सांगठनिक कार्यों के संबंध में प्रवास किए। कुछ पल के लिए उन्होंने शहडोल में अपने लोगों से मुलाकात भी की| राजेंद्र शुक्ला लोकप्रिय युवा नेता हैं ।स्वभाविक है, भीड़ ने उनका स्वागत भी किया जिले और संभाग के आला अफसर भी इस भीड़ में व्यवस्था के लिए उपस्थित रहे | 

किंतु रंग में भंग तब पड़ गया जब यह हवा बही की शहडोल नगर पालक, अध्यक्ष उर्मिला कटारे भी वहां पर उपस्थित रही और पूर्व मंत्री  के जाने के बाद श्रीमती उर्मिला कटारे कोरोना पॉजिटिव घोषित हुई| इनके साथ ही इनके परिवार के दो अन्य सदस्य भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए |नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम पहले से ही कोरोना पॉजिटिव है | 

इस समाचार में बिसाहूलाल के चुनाव नेताओं के आने जाने की खबर पर हड़कंप मचा दिया| यह अलग बात है कि 1 तारीख के बाद चुनावी व्यवस्था के मद्देनजर भी सार्वजनिक गतिविधियों हेतु 100 लोगों के गैदरिंग पर छूट दी गई है किंतु वे सब लोग शहडोल में सर्किट हाउस के पहले 100 लोग कहलाएंगे जो कोरोना पॉजिटिव संपर्की लोगों की भीड़ का हिस्सा होंगे|

 यह खबर गर्म हो गई तो क्या कोरोनावायरस को चुनौती देने वाले बिसाहूलाल को अब कोरोना ही खतरा साबित होने जा रहा है..?  अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, इसलिए भी कि मंत्री बिसाहूलाल जी कोरोना बहुत तवज्जो नहीं देते हैं.. यह अलग बात है की उनका खास कार्यकर्ता वीरेंद्र सोनी कोरोनावायरस की बीमारी के लक्षण में मृत्यु का शिकार हुआ| हालांकि बिसाहूलाल ने वीरेंद्र सोनी के परिवार को सांत्वना राशि भी दी है लगे हाथ अजीमुद्दीन के परिजनों को भी दी गई है। किंतु यह सांत्वना राशि देश में 63हजार से ज्यादा मरने वाले लोगों को भी मिली है यह बताना जरा मुश्किल काम होगा।

 अब जबकि विधायक राजेंद्र शुक्ला कोरोनावायरस श्रीमती उर्मिला कटारे के संपर्क क्षेत्र में होकर गुजरे हैं इस हालत में वह स्वयं कितनी सतर्कता से अनूपपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे यह एक चुनौती का विषय है। न सिर्फ राजेंद्र शुक्ला जी को स्वयं को संरक्षित करना है बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को भी सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी बढ़ गई है बहरहाल शहडोल के सर्किट हाउस में जितने भी लोग उर्मिला कटारी जी के संपर्क में आए उन सब के लिए चिंता का विषय यह जरूर बन गया है भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को सुरक्षित तरीके से रोग प्रतिरोधक दवाओं का उपयोग करने की सलाह दी है ताकि किसी भी खतरे से बचा जा सके किंतु एक उच्च प्रशासनिक अधिकारी ने कहा है कि आखिर कितनी बार जांच कराया जा सकता है परिस्थितियां खराब होती ही जा रही हैं इन हालातों में भारत में कोरोनावायरस की अनदेखी करने वाले संभवत प्रथम विधायक रहे बिसाहूलाल के चुनाव में कोरोना का साया मंडराने लगा है खुद बिसाहूलाल जी के लिए यह गंभीर समस्या बनती जा रही है ताकतवर कोरोनावायरस है या फिर मंत्री जी का चुनाव जिसके बलबूते वह मंत्रिमंडल में बने रह सकते हैं देखना होगा अचानक सर्किट हाउस शहडोल में फैली सनसनी का असर प्रशासन में और शासन में किस स्तर पर कितना प्रभाव डालता है|

 फिलहाल शहडोल क्षेत्र में  दीपक केवट anusar ke जिले में कोरोना से हुई पांचवी मौत। एक बुजुर्ग डॉक्टर की कोरोना से हुई मौत। पुरानी बस्ती में थी उनकी क्लिनिक और वे स्टेडियम के पीछे पांडव नगर में रहते थे। मृतक डॉक्टर परसो संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। जंहा कल रात उनकी मौत हो गयी। जिले में कोरोना से ये पांचवी मौत है जबकि संभाग में 10 वी मौत है।कल एक दिन में रिकार्ड 47 नए पॉजीटीव केस सामने आए हैं। जंहा 383 लोग ठीक हो चुके है तो एक्टिव केस बढ़कर 225 हो गए है। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले छः सौ पार कर 615 पर पहुंच गए है। इस बीच नई खबर है कि मध्यप्रदेश शासन ने इतवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया है



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...