रविवार, 19 जुलाई 2020

भारत में 1 हफ्ते में 2 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित दायरा बढ़ा.....

भारत में 1 हफ्ते में 2 लाख से ज्यादा

कोरोना संक्रमित दायरा बढ़ा.....

दुनिया में 1करोड़ 45 लाख के कोरोनावायरस कोविड-19 लोगों के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा वर्ल्डोमीटर में दिखा रहा है| इसी में कोरोनावायरस कोविड-19 का जन्मदाता चीन 26 में स्थान पर है| सर्वाधिक प्रभावित पहले स्थान पर पूर्व की तरह अमेरिका 38 लाख से भी ज्यादा संक्रमित में दर्ज है दूसरे स्थान पर करीब 21 लाख ब्राजील के और भारत के करीब 11 लाख संक्रमित व्यक्तियों का आंकड़ा आज19.7.20 रविवार को दर्ज किया गया है|


 चीन पूर्व की तरह एक पैरामीटर के रूप में 83660 संक्रमित व्यक्तियों के साथ तथाकथित सफलता कोरोनावायरस के ऊपर बताते हुए दुनिया में 26 स्थान पर जगह बना ली है| जबकि पूर्व के गत रविवार के आंकड़ों को देखें तो चीन 23में स्थान पर 83602 मरीजों के रूप में दर्ज था|


 तब पिछले हफ्ते भारत 9 लाख से ज्यादा संक्रमित व्यक्तियों के आंकड़े के साथ तीसरे स्थान पर रहा| एक हफ्ते बाद यह 11 लाख के करीब संक्रमित व्यक्तियों के साथ उभर कर आया है| अगर चीन को पैरामीटर माने तो भारत के अंदर महाराष्ट्र में तीन लाख से ज्यादा दर्ज हुए हैं यानी करीब 4 चीन और तमिलनाडु में  2 चीन याने एक लाख 65 हजार के करीब संक्रमण है |राजधानी दिल्ली में  1चीन से ज्यादा की गति बनी हुई है |


मध्यप्रदेश में 21763 व्यक्तियों का संक्रमण दर्ज किया गया है| तो शहडोल में 46, उमरिया में 32 और अनूपपुर में 35 संक्रमित व्यक्ति अब तक दर्ज किए जा चुके हैं| इस प्रकार दुनिया से लेकर शहडोल तक कोविड-19 का प्रकोप इस हफ्तेदेखा गया है| अब आज भारत के कांग्रेस पार्टी के मुखिया रहे राहुल गांधी ने नए सिरे से केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है जिसमें उन्होंने विदेशी अखबार के हवाले से कहा है कि भारत सरकार संक्रमित व्यक्तियों के आंकड़े  पर हेराफेरी कर रही है, आंकड़े  छुपाए जा रहे हैं और वास्तविक स्थिति को जनता के सामने नहीं रखा जा रहा है| बहरहाल सच्चाई जो भी हो किंतु यह कड़वा सच है कि भारत में पिछले हफ्ते के मुकाबले सिर्फ 1 हफ्ते में दो लाख के से ज्यादा संक्रमित व्यक्तियों का दायरा बड़ा है|



1 टिप्पणी:

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...