शनिवार, 30 मई 2020

मोदी नाम नहीं एक मंत्र है, जो ऊर्जा भरता है। शिवराज तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव संख्या 10 हो गई


शिव वाच......
 मोदी नाम नहीं एक मंत्र है, जो ऊर्जा भरता है। 
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी सहित पूरे राष्ट्रवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि 
1-लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ एक नाम नहीं है बल्कि  करोड़ों-करोड़ जनता के हृदय के हार हैं।
 2-वे दिलों पर राज करते हैं।
3- भारत वर्ष की मुकुट मणि हैं। 
4=लोगों का उनके प्रति अनन्य प्रेम झलकता है।
5- महान नेता प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गत छह वर्ष में एक भी अवकाश नहीं लिया।
6- वे हमेशा भारत माता तथा अपनी जनता के लिए घनघोर और अथक परिश्रम करते रहते हैं।
7- राष्ट्र को चाईयों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मोदी M O D I नाम में ही संदेश छिपा है। 
एम से मोटीवेशनल और मेहनती,
से ओजस्वी और भारत में छिपी अपार्च्युनिटी को पहचानकर उसे निखारने का प्रयास करने वाले नेता। कोरोना की चुनौती को उन्होंने अवसर में बदला।  
डी का अर्थ है दूरदर्शिता रखने वाले, डायनमिक लीडरशिप और डेवलपमेंट की ओर ले जाने वाले नेता।
आई से आशय है, इंस्पायर करने वाले, दृढ़ इच्छा-शक्ति से इंडिया को अलग पहचान देने वाले नेता। वे सभी को ऊर्जा और विश्वास से भरने का कार्य करते हैं।
 चौहान ने कहा कि दुनिया प्रधानमंत्री श्री मोदी को विकास पुरुष के नाम से जानती है।
 कहा कि पूरा देश श्री मोदी के आव्हान पर जुटा है।
 मोदी नाम नहीं एक मंत्र है, जो ऊर्जा भरता है। 
कहा कि हम भाग्यशाली हैं जो हमें प्रधानमंत्री श्री मोदी के रूप में नेतृत्व करने वाला एक ऐसा नेता मिला है
 जिसने कश्मीर से धारा-370 की समाप्ति, नागरिकता कानून, अयोध्या मंदिर निर्माण, तीन तलाक के कानून के साथ ही
 आत्मनिर्भर भारत के लिए बीस लाख करोड़ के विशेष पैकेज से सभी के कल्याण के कदम उठाये हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री श्री मोदी इसी तरह
 राष्ट्रवासियों को प्रेरित करते रहेंगे, 
मनोबल बढ़ाते रहेंगे 
और दिलों पर राज करते रहेंगे।







तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव 

शुक्रवार की देर रात जबलपुर से आई रिपोर्ट में तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव आय है। जिला मुख्यालय के सोहागपुर तहसील अंतर्गत ग्राम ककरहाई के रहने वाले तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना नोडल अधिकारी अंशुमान सुनारे ने बताया कि यह तीनों मरीज मुम्बई से शहडोल आये हैं। जिसके बाद जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ज्यादा सख्त और सतर्क हो गया है। मरीजों के आते ही उन्हें क़्वारंटीन कर दिया गया था। और इनके सैम्पल जांच के लिए जबलपुर भेजे गये थे जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पूरे एरिया को कंटेनमेंट एरिया में तब्दील कर दिया गया है। जिले मे अब एक्टिव केस की संख्या 6 हो गई है। और 3 लोग स्वस्थ हो कर घर जा चुके हैं। साथ ही 1 मरीज शहडोल का अलीराजपुर में आईसूलेट हैं जिसका इलाज वही किया जा रहा हैं। जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 10 हो गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...