गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019

1 मार्च 2019 का शुक्रवार का दिन भारत और पाकिस्तान के लिए वरदान साबित होगा क्या.?
 क्या अभिनंदन के जरिए शांति का अभिनंदन की शुरुआत हो जाएगी..?
 जी हां, यह एक बड़ी खबर है पाकिस्तान संसद में प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस बात की घोषणा की है कि पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र कश्मीर में मिग एक्सीडेंट के दौरान भटक गए पायलट अभिनंदन की सुरक्षित वापसी भारत को कर दी जाएगी और 1 मार्च को भारतीय दूतावास को अभिनंदन को सौंप दिया जाएगा ।
यह माना जा सकता है अभिनंदन के जरिए ही शांति पहल के संदेश के साथ इमरान खान भारत पाकिस्तान विवाद के सभी पहलुओं पर बातचीत शुरू कर सकता है ।पहली नजर में भारत ने भी अभिनंदन की वापसी को एक आधार माना है शांति वार्ता के लिए।
 देखना होगा युद्ध की आशंका से घिरे दक्षिण एशियाई राष्ट्रों में शांति वार्ता के लिए जो दबाव बना है वह कितना कारगर साबित होता है.? शांति वार्ता में चीन के रोड़े हटाने की अटकलों को भी उस वक्त विराम मिल गया जब चीन ने पाकिस्तान को तनावों को खत्म करने के लिए संदेश दिया 
       तो स्वागत के लिए तैयार रहिए पायलट अभिनंदन के जरिए शांति वार्ता की शुरुआत के अभिनन्दन के लिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

90.21रुपया प्रति डॉलर/ अरावली पहाड़ियों के लिए ‘डेथ वारंट’ : सोनिया/संसद परिसर में भौं-भौं

रुपया पहली बार 90 के नीचे गिरा, 90.21 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर मुंबई: तीन दिसंबर (भाषा) विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और कच्चे ते...