सोमवार, 7 नवंबर 2022

देश जोड़ने का काम कर रहे हैं राहुल: कमलनाथ

 बोले पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ



कांग्रेस सत्ता में आई तो रिलायंस गैस खनन उत्पादन का अनुबंध किया जाएगा: कमलनाथ



.....................खबर विशेष.............

शहडोल। शहडोल आदिवासी विशेष क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधन पर बिना अनुबंध के गत कई वर्षों से सीबीएम गैस के उत्खनन के प्रश्न पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के द्वारा खनिज विभाग से अनुबंध किए जाने के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा "जब हमारी सरकार आएगी हम अनुबंध करवाएंगे।"
ज्ञातव्य है कि शहडोल के कलेक्टर द्वारा 2015 से पत्राचार करने के बाद भी बिना खनन-अनुबंध के रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा गैस का उत्सर्जन किया जा रहा है, जो अपने आप में सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत के बिगैर संभव नहीं है और इससे भारी राजस्व की क्षति भी हो रही है। और वर्तमान खनिज अधिकारी प्रमोद शर्मा इसे छुपाने के लिए भरसक प्रयास करते देखे गए हैं। एक सूचना के अधिकार में जवाब देते हुए खनिज अधिकारी प्रमोद शर्मा ने इसे रिलायंस इंडस्ट्रीज का मामला कहकर जानकारी देने से इनकार कर दिया। जो अपने आप में खनिज विभाग में करोड़ों रुपए वाले राजस्व क्षति वाले हो रहे के इस अवैध कृत्य को संरक्षण देने जैसा है। जबकि प्रमोद शर्मा को मालूम रहा कि कलेक्टर शहडोल द्वारा कई बार प्रयास करके अनुबंध कराने का दबाव बनाया गया था।

 ज्ञातव्य है की कोरोना काल में कांग्रेस के


मुख्यमंत्री कमलनाथ भी सत्ता पर रहे और शहडोल कांग्रेश के वर्तमान नेता अच्छी तरह से रिलायंस के मामले के जानकार भी हैं बावजूद इसके अवैध रूप से गैस का लगातार उत्खनन होने देना किसी भी सत्ता के चरित्र का दोगला व्यवहार दिखाता है कि आम आदमी के लिए कानून कुछ और होता है और खास आदमियों के लिए कानून कुछ और। इस मद्देनजर जब कमलनाथ से प्रश्न किया गया तो उन्होंने फिर से सत्ता में आने पर अनुबंध कराए जाने  की बात कहकर इस गंभीर विषय टीका टिप्पणी से बचते नजर आए।

 पत्रकार वार्ता में कमलनाथ ने भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी को लेकर जबरदस्त आरोप लगाए। उन्होंने कहा राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में कहा कांग्रेस को इस यात्रा में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। आज शहडोल में कांग्रेस पार्टी के विराट विजय उत्सव में शामिल होने से शहडोल आए थे।

शहडोल नए गांधी चौक पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे कहते हैं कि हमने बीते 70 साल में क्या किया..?, तो हमारा कहना है कि वे जिस स्कूल में पढ़े हैं, अगर  पढ़ाई की हैं तो वह स्कूल भी कांग्रेस सरकार ने ही बनवाया था।


इसी तरह शिवराज सिंह को लगातार झूठ बोलने वाला व्यक्ति बताते हुए उन्होंने भाजपा की नीतियों पर जबरदस्त हमला किया। कमलनाथ ने कहा जहां नदी नहीं होती है वहां शिवराज पुल बनवा देते हैं
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा शहडोल संभाग में इतना संसाधन है किंतु उसका सदुपयोग नहीं हो रहा है लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है उन्होंने शहडोल में 23 वर्षों बाद कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर घनश्याम जायसवाल को चुने जाने के लिए जनता को बधाई दी इसके पूर्व मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल पूर्व मंत्री अजय सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए भाजपा पर कई प्रहार किए इसके पूर्व कमलनाथ का आज स्थानीय नेताओं ने स्वागत किया

आज के गांधी चौक में नगर पालिका अध्यक्ष ने घोषणा की बाजार बैठकी का टैक्स अब नहीं लगाया जाएगा ।यह कांग्रेस की आम गरीब आदमियों के लिए प्रथम सौगात के रूप में देखा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

90.21रुपया प्रति डॉलर/ अरावली पहाड़ियों के लिए ‘डेथ वारंट’ : सोनिया/संसद परिसर में भौं-भौं

रुपया पहली बार 90 के नीचे गिरा, 90.21 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर मुंबई: तीन दिसंबर (भाषा) विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और कच्चे ते...