मंगलवार, 15 नवंबर 2022

पेसा एक्ट को प्रभावी रूप से लागू करें- राष्ट्रपति


आदिवासी समुदाय के

वीरों और शहीदों ने देश का

गौरव बढ़ाया है- राष्ट्रपति

पेसा एक्ट के प्रचार-प्रसार के लिए 20 नवम्बर से चलेगा विशेष अभियान- मुख्यमंत्री

शहडोल 15 नवम्बर 22-   शहडोल के लालपुर मे बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस  समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने किया।  समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि पेसा एक्ट का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करें, इससे जनजातीय समाज को विकास के नये अवसर और अधिकार मिलेंगे, ग्राम सभा के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, जल प्रबंधन जैसे कार्य हो सकेंगे यह कानून आदिवासियों की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में भी मददगार साबित होगा। महामहिम राष्ट्रपति ने समारोह में पेसा एक्ट की नवीन पुस्तिका तथा सबका स्वास्थ्य पुस्तिका का विमोचन किया। इससे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा जनजातीय विद्यार्थियों से भेंट की।

      महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार की जनजातियों के कल्याण की योजनाओं को बहुत प्रभावी तरीके से लागू किया है। प्रदेश में जनजातियों के कल्याण के सराहनीय प्रयास किये जा रहे है। मध्यप्रदेश में रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह, टंट्या भील, भगवान बिरसा मुंडा जैसे आदिवासी वीरों और जन नायकों का सम्मान करके जनजातियों को गौरन्वित किया है। इसके लिए मै राज्यपाल और मुख्यमंत्री को बधाई देती हूं। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश मालवा, बुंदेलखण्ड, महाकौशल सहित पूरे प्रदेश की संस्कृति का समावेश जनजातीय संस्कृति में  है। प्रदेश में मेडिकल तथा इंजीनियरिंग की पढ़ाई की सुविधा हिंदी में देकर सराहनीय कार्य किया गया है, एक जिला एक उत्पाद योजना तथा स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के माध्यम से भी अच्छा कार्य किया जा रहा है। 

    महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि आदिवासियों का बैगा समुदाय जड़ी बुटियों की चिकित्सा में प्रवीण है इस समुदाय ने कई असाध्य लोगो का उपचार किया है उनके उपचार पद्वति को संरक्षित किया जाएगा। केन्द्र सरकार एकलव्य विद्यालयों की संख्या में तेजी से वृद्धि करके आदिवासी बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर दे रही है।  

    प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौंहान ने कहा कि  बिरसा मुंडा की जयंती शोषण के विरूद्ध आवाज बुलंद करने का दिन है।


मुख्यमंत्री ने पेसा एक्ट के नवीन प्रावधानों की  विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट के प्रचार-प्रसार के लिए 20 नवम्बर  से 4 दिसम्बर तक पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। आज का दिन नवीन पेसा एक्ट को लागू करने का ऐतिहासिक दिन है। 


   समारोह में वन मंत्री कुंवर विजय शाह, जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  बिसाहूलाल सिंह, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री  रामखेलावन पटेल, सांसद बी.डी. शर्मा, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, सांसदरीति पाठक, सांसद सुमेर सिंह पटेल, विधायकगण  जयसिंह मरावी,  मनीषा सिंह,  शरद कोल,  कुवंर सिंह टेकाम, शिव नारायण सिंह,   अमिता चपरा,कमिश्नर  राजीव शर्मा, एडीजी  डीसी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, तथा गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण सहित प्रदेश भर से आये जनजातीय समुदाय उपस्थित रहा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...