रविवार, 13 नवंबर 2022

तो सुनिश्चित हुआ, महामहिम आ रही हैं

राज्य शासन को मिली मेजबानी

बिरसा मुंडा की जन्म दिवस पर 15 को शहडोल में रहेंगी महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 


शहडोल के लालपुर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस

शहडोल 13 नवम्बर 2022- शहडोल जिले के बुढ़ार तहसील के ग्राम पंचायत लालपुर में भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस 15 नवम्बर पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपनी उपस्थिति देंगी।

 राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के भव्य कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  ने स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सौभाग्य है कि महामहिम राष्ट्रपति पहली बार मध्यप्रदेश के प्रवास पर वह शहडोल संभाग में आ रही है, हम उनका शहडोल में भव्य स्वागत करें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक, अभूतपूर्व एवं गरिमामयी स्वरूप प्रदान करें।  मुख्यमंत्री ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति का जनजातीय परंपराओं के अनुसार स्वागत किया जाएगा जिसकी तैयारियां सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर  कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री को सभा स्थल की तैयारियों, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था एवं भोजन व्यवस्था, हैलीपेड की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। 


        

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...