गुरुवार, 13 अक्तूबर 2022

सिटी स्टार के प्रकाश होंगे अध्यक्ष...?


 तो प्रेम ने जीता 

भाजपा का दिल

अब से कुछ देर बाद शहडोल में भी तय हो जाएगा नगर पालिका अध्यक्ष का चेहरा अगर कमल प्रताप की माने तो प्रभारी मंत्री कि पसंदीदा महिला शक्ति उम्मीदवार सुभद्रा सिंह से ज्यादा सिटी स्टार के प्रकाश यानी  प्रेम कुमार सोनी ने भाजपाइयों का दिल जीत लिया। इसी तरह उपाध्यक्ष के रूप में डोली को पुन:नियुक्ति की हरी झंडी भाजपा स्टेट हाईकमान की तरफ से मिल गई है।

 कहते हैं डोली यानी प्रवीण शर्मा को टिकट भी स्टेट हाईकमान से ही मिली थी। इसके साथ ही सीनियर जूनियर का सभी विवादों पर विराम लग गया है। कांग्रेस पार्टी निर्दलीय प्रत्याशियों के भरोसे अपने उम्मीदवार को औपचारिक तौर पर चुनाव लड़ाएगी, अपनी पूरी ताकत से।

 अब प्रकाश सोनी को शहडोल के लोगों को दिल जीतने का संघर्ष करना पड़ेगा क्योंकि परंपरागत


तरीके से भारतीय जनता पार्टी के तमाम अध्यक्षों ने सिर्फ खानापूर्ति करते हुए अध्यक्ष कर्तव्य का निर्वाह किया। क्योंकि प्रकाश  सोनी नए दौर के नये नेता हैं इसलिए शहडोल के विकास के लिए कुछ नया करेंगे, ऐसा भी आशा करना चाहिए। नहीं तो जैसा रामराज शहडोल में चल रहा है उसे  बढ़ाएंगे और इससे ज्यादा क्या होगा फिर भी वे तालाबों को नष्ट नहीं करेंगे ऐसा जरूर सोचना चाहिए।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...