बुधवार, 11 मई 2022

तो महकेगा... मां नर्मदा का आंगन

 कमिश्नर ने बनाई अमरकंटक की योजना

तो महकेगा... 


मां    नर्मदा     का   आंगन

अमरकंटक में करीब 8 एकड़ में होगी गुलबकावली

 पौधरोपण पर विशेष रहेगा फोकस

शहडोल 11मई2022- शहडोल संभागआयुक्त ने सभी जिलों में आगामी वर्षाऋतु में वृहद स्तर पर  पौधरोपण के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश वन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को दिए है। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि अमरकंटक के पर्यावास को सुरक्षित  और संरक्षित करने के लिए स्थानीय लोंगो को  जागरूक करने की आवश्यकता है। इस दिशा में वन विभाग  वन समितियों के सदस्यों से संपर्क स्थापित करें और उनके माध्यम से स्थानीय लोंगो को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें।   अधिकारियों को  कहा कि शहडोल संभाग में  वनीकरण के साथ-साथ  जल सरंक्षण एवं संवर्धन भी आवश्यक है।  किसी भी प्रकार की डुप्लीकेशी नही होनी चाहिएं, तालाबों में वर्षा का जल रूकना चाहिए।  बैठक  में बताया गया कि


  अमरकंटक क्षेत्र में वृहत स्तर पर पौधरोपण के साथ-साथ लगभग 3 हेक्टेयर क्षेत्र में गुलबकावली के पौधों का रोपण किया जाएगा। बैठक में वन मंडलाधिकारी अनूपपुर ने अनुभूति कार्यक्रम के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि शहडोल संभाग में हाथियों  के उत्पात से मृतक व्यक्तियों के परिजनों को मुआवजा उपलब्ध करा दिया गया है। बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिए कि वन विभाग द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहकों के  बच्चो की शिक्षा के लिए संचालित एकलव्य शिक्षा छात्रवृत्ति योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...