मंगलवार, 4 जनवरी 2022

फतेह सिंह का निधन

 लोकप्रिय मिलनसार


फतेह सिंह सेहरा 
का निधन

शहडोल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट शहडोल के व्याख्याता शिवम कान्वेंट स्कूल के स्कॉलर फतेह सिंह  सेहरा का आज मंगलवार को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 58 वर्ष के थे और अपने पीछे भरा पूरा परिवार रोते बिलखते छोड़ गए। कुछ दिनों पहले उनका स्थानांतरण उमरिया डाइट के लिए हो गया था। शहडोल डाइट में वे व्याख्याता के रूप में लगभग 20 वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके थे। वे अंग्रेजी के लोकप्रिय शिक्षक के रूप में जाने जाते थे। उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों के प्रयास के बाद भी नहीं बचाया जा सका जहां उन्होंने अंतिम सांसे ली है । इस खबर से शिक्षा जगत के साथ उनके चाहने वाले मित्रों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। अपनी कुशल गुणवत्ता के कारण अक्सर प्रशासनिक अधिकारी उनसे सलाह मशविरा करते थे विजयआश्रम  इस दुखद परिस्थिति में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...