सोमवार, 3 जनवरी 2022

श्रीमती चपरा ने पदभार ग्रहण किया

 

श्रीमती चपरा ने


अध्यक्ष म.प्र महिला वित्त कार्यभार ग्रहण किया।

श्रीमती चपरा के द्वारा सर्वप्रथम मान म.प्र शासन एवं भाजपा के समस्त वरिष्ठ सदस्यगण का आभार व्यक्त उल्लेखनीय है कि श्रीमती अमिता चपरा मदुभाषी, व्यक्तित्व के लिए साकारात्मक सोच रखने के महिला वित्त एवं विकास निगम स्वागत किया गया।

कार्यभार गृहण के दौरान म.प्रके अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा अध्यक्ष का स्टॉफ से चर्चा कर निगम अंतर्गत संचालित विभिन्‍न योजनाओं यथा आदिवासी महिला उद्यमि सशवितिकरण कार्यकम, संवेदना कार्यकम निगम के अधीन संचालित विभिन्‍न इकाई जैसे कोदो कुटकी प्रसंस्करण इकाई, कोदो बेकरी, रोस्ट अलसी, गौंडी पेन्टिंग, आदि के बारे में जानकारी ली गई । तेजस्विनी कार्यकम में गठित स्वसहायता समूहों व तेजस्विनी महिला महासंघ की महिलाओं के लिए किए गए उत्तम कार्य व नवाचारों की अध्यक्ष द्वारा प्रशंसा की गई, कि निगम के द्वारा तेजस्विनी कार्यक्रम में महिलाओं का ही नही बल्कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में बदलाव लाने का कार्य सराहनीय है। साथ ही उत्पादों को भारती एवं अब्दाई ब्राण्ड से विकय करने के लिए तैयार पोर्टल की भी तारीफ की गई। महाप्रबंधक के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में निगम के द्वारा महिला उद्यमी, महिला संघ एवं स्वसहायता समूहों के उत्पाद के लिए मार्केटिंग सपोर्ट सिस्टम तैयार करने, कौशल संवर्धन, ब्राण्डींग, पैकेजिंग, इन्वेन्टरी प्रबंधन पर कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त यह भी बताया गया कि वित्तीय सहयोग से ग्रामीण महिला उद्यम विकास एवं महिला उद्यमियों के लिए विपणन व्यवस्था के लिए राशि रू 294 करोड का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है, मुख्यमंत्री के द्वारा 8 मार्च 2021 को की गई घोषणा के अनुक्रम में निगम के अधीन “मख्यमंत्री नारी सम्मान कोष' की स्थापना शासन में विचाराधीन है, जिला मंडला, बालाघाट एवं डिण्डोरी में जनजातिय समूदायों एवं परिसंघों की आजीविका और आय के स्त्रोत विकसित किए जाने के हेतु महिला वित्त विकास निगम के द्वारा तैयार राशि 56.99 करोड का प्रस्ताव आदिमजाति कल्याण विभाग में प्रस्ताव विचाराधीन है। अध्यक्ष श्रीमति अमिताचपरा के द्वारा समस्त स्टॉफ को म.प्र महिला वित्त एवं विकास निगम को ओर अधिक सुद्ढीकृत करने व भारत सरकार /राज्य सरकार से समन्वय कर महिला हित के लिए, विशेषकर आदिवासी आंचलों की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए योजनाएं लाने का आश्वासन दिया भारतीय जबता पार्टी के सदस्यगणों के द्वारा अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में श्रीमती चपरा को शुभकामनाएं दी गई।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...