मंगलवार, 23 नवंबर 2021

बैडमिंटन गोल्डमेडलिस्ट को मिला सम्मान

 कलेक्टर ने गोल्डमेडलिस्ट


सारिब को किया 


सम्मानित

शहडोल । कलेक्टर कार्यालय के सोन सभाकक्ष में 20 एवं 21 नवंबर 2021 को बालाघाट में विभागीय शालेय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें शासकीय रघुराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 शहडोल में अध्ययनरत छात्र खिलाड़ी सारिब खान कक्षा 11वीं ने जूनियर आयु वर्ग में विजयी होकर गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। छात्र की उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने सम्मानित किया।गौरतलब है कि कलेक्टर द्वारा  छात्र खिलाड़ी को राज्य स्तर प्रतियोगिता की तैयारी हेतु राजेंद्र क्लब शहडोल स्थित सिंथेटिक कोर्ट खेल अभ्यास हेतु उपलब्ध कराया गया था। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

90.21रुपया प्रति डॉलर/ अरावली पहाड़ियों के लिए ‘डेथ वारंट’ : सोनिया/संसद परिसर में भौं-भौं

रुपया पहली बार 90 के नीचे गिरा, 90.21 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर मुंबई: तीन दिसंबर (भाषा) विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और कच्चे ते...