गुरुवार, 1 जुलाई 2021

ऑन द स्पॉट

 ऑन द स्पॉट

 इंग्लैण्ड और अमेरिका से जादा जागरूक जमुई गांव में नहीं मिला राहत का राशन...?

 


वैक्सीनेशन की जमुई  का अनुशरण  प्रदेश की पंचायतों को  चाहिए- मुख्यमंत्री चौहान

शहडोल 1 जुलाई को जॉनी गांव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कहा कि, अब जरूरत है मास्क नही तो सामान नही, वैक्सीनेषन नही तो दुकान नही पर अमल करने की। जमुई ग्राम के लोगों ने इंग्लेण्ड और अमेरिका से भी आगे निकलकर जागरूकता का परिचय दिया है।


  कोरोना वायरस  अभी खत्म नही हुआ है हम सबको  कोरोना के बीच ही जीने की कला सीखनी होगी। विशेषज्ञो के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर आने  की आंशका है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए  वैक्सीनेशन ही एक मात्र उपाय है। इस संजीवनी का उपयोग शहडोल जिले के जमुई ग्रामवासियों की तरह प्रदेश के हर ग्राम पंचायत को करने की जरूरत है। इस आशय के विचार प्रदेशके मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज शहडोल प्रवास के दौरान जमुई ग्राम में शत-प्रतिशत टीकाकरण की उपलब्धि पर आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए व्यक्त किये।  कार्यक्रम में प्रदेश शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  बिसाहूलाल सिंह, जनजातीय कार्यमंत्री सुश्री मीना सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री  एवं शहडेाल जिले के प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल, विधायक  जयसिंह मरावी,  शरद कोल,  श्रीमती मनीषा सिंह, आयुक्त शहडोल संभाग  राजीव शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक जी. जनार्दन, कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक  अवधेश गोस्वामी, ग्राम पंचायत सरपंच , उप सरपंच  उपस्थित रहें।

      मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि, कोरोना संकट अभी टला नही है, कोरोना वायरस खतम नही हुआ है इसलिए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी आवष्यक सावधानियां बरतनी होगी। बिना मास्क लगाए घर से बाहर न निकले, दो गज की दूरी बनाकर रखें, भीड़-भाड़ में न जाए, बाजारों में भी भीड़ एकत्रित  नही होने दें, स्वच्छता का ध्यान रखें तथा बिना किसी  अपवाह में आए टीकाकरण अवश्य कराए।   

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का नारा है रामजी चिड़िया राम जी खेत अर्थात् गरीबों के लिए सरकार के खजाने खुले हुए है। सरकार ने नवम्बर माह तक 5 किलो निःशुल्क एवं 5 किलो एक रूपये मूल्य पर उचित मूल्य दुकान के माध्यम से गरीबों को अनाज वितरण करने का निर्णय लिया है।  अगस्त माह से 10 किलो अनाज के पैकेट में अनाज का वितरण किया जाएगा। राजस्व सेवा अभियान  आयुष्मान कार्ड़ का वितरण किया।  कार्यक्रम का संचालन दिलीप अग्रवाल ने किया। 

तो दूसरी ओर जन चर्चा मैं यह विषय बना रहा कि जब मुख्यमंत्री ने अपने अंदाज में गांव वालों से पूछा आप लोग को राशन मिल रहा है...? तो गांव वालों ने कहा, नहीं मिल रहा..... इससे नाराज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाद्य आपूर्ति मंत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिसाहूलाल सिंह से और कलेक्टर शहडोल से मामले की जांच करने को कहा  है।


      

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...