शनिवार, 1 मई 2021

भोलानाथ राव का निधन

वरिष्ठतम पत्रकार, कुशल


राजनीतिज्ञ भोलानाथ राव का निधन

शहडोल क्षेत्र के ही नहीं मध्य प्रदेश की राजनीति में अपना दखल रखने वाले पत्रकारिता से अपनी


बुनियादी सफर प्रारंभ कर कभी सत्ता की राजनीति के केंद्र में नियंत्रण रखने वाले राजनीतिज्ञ अपेक्स बैंक के पूर्व डायरेक्टर , साडा अमरकंटक के अध्यक्ष और नगर पालिका परिषद शहडोल के प्रमुख रहे वयोवृद्ध  भोलानाथ राव का आज दोपहर बाद उनके शहडोल निवास पर निधन हो गया। लंबे समय से वे विस्मरण की समस्या से प्रभावित रहे। उनके पुत्र कपिलकांत राव (राजस्व एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष तथा वर्तमान में वरिष्ठ अधिवक्ता) ने उन्हें मुखाग्नि दी।

 सिद्धांत और नैतिक पत्रकारिता के रूप में उनका चेहरा हमेशा एक स्वस्थ लेखक के रूप में हमेशा मार्गदर्शी रहा और पत्रकार के रूप में जाना जाएगा ।शहडोल की स्थापना काल में वह अहम साक्षी रहे उनके निधन पर समस्त पत्रकार जन ने उनकी स्मरण में श्रद्धांजलि अर्पित की विजयआश्रम परिवार उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...