बुधवार, 24 फ़रवरी 2021

पूर्व अध्यक्ष हुआ गिरफ्तार ,पीड़िता बदल रही है बार-बार बयान

 


 मामला जैतपुर सामूहिक बलात्कार कांड का


पूर्व
 भाजपा मंडल अध्यक्ष  हुआ गिरफ्तार  ;पीड़िता बदल रही है बार-बार बयान, कहा; पुलिस अधीक्षक ने

अंततः  जैतपुर  भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी  अपने साथियों सहित  गिरफ्तार  कर लिए गए हैं  । 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी हुए गिरफ्तार ,  पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, शिक्षक राजेश शुक्ला, मुन्ना ठाकुर हुए गिरफ्तार . आरोपी मोनू महाराज अभी भी फरार, 18 फरवरी को युवती को अगवा कर नशीले पदार्थ का सेवन करा  सामूहिक दुष्कर्म किया था।

 पुलिस निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने माना कि पीड़िता बार-बार बयान बदल रही है ।पीड़िता के निकटतम सनी मिश्रा ने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने जो बयान दिए गए हैं उसके बाद कोई बदलाव नहीं आया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार मजिस्ट्रेट के सामने चारों आरोपियों पर बयान दर्ज किए गए हैं हालांकि पीड़िता के निकटतम ने बताया कि अवश्य उन पर बहुत ज्यादा दबाव था किंतु मजिस्ट्रेट के बयान के बाद दबाव नहीं रह गए हैं उन्हें पुलिस की पर्याप्त सुरक्षा मिली हुई है दूसरी ओर यह बात भी चर्चा का विषय बनी हुई है कि जब बयान बदलते हैं तब गिरफ्तारी होती है तो क्या गिरफ्तारी बदलते बयान की वातावरण पर हो रही है। यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है..? राष्ट्रीय स्तर पर सामूहिक बलात्कार कांड की चर्चा ने मामले को गर्म कर दिया था ज्ञातव्य है कि खनन रेत माफिया की काली कमाई से जन्मे  नव धनाढ्यमें भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे नेता भोग विलास की तुष्टि के लिए गाड़ाघाट में बलात्कार कांड को अंजाम दिया था और जब पीड़िता की तबीयत खराब हो गई उसे लाल कलर की कार से उसके घर में फेंक दिया गया था अपुष्ट सूत्रों के अनुसार लाल कलर की कार जप्त कर ली गई है।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...