मंगलवार, 7 जुलाई 2020

भाजपा को मिला एक नया मुस्लिम चेहरा ..जकरिया

 



भाजपा को मिला एक नया मुस्लिम चेहरा ..जकरिया

भा ज पा शहडोल को मिला नया मुसलमान नेता | मध्य प्रदेश की सरकार में अपना महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अब भारतीय जनता पार्टी के मंत्री बने बिसाहूलाल सिंह का स्वागत करने के लिए ट्रांसपोर्ट व्यवसाय जकरिया अब बिसाहूलाल का स्वागत करने के लिए उत्सुक है| कल बिसाहूलाल शहडोल आने वाले हैं| आज जयस्तंभ चौक में जकरिया का स्वागत बिसाहूलाल के पक्ष में अपनी निष्ठा जता रहा है|
       माना जाता है कि बिसाहूलाल की तरह जकरिया अब भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बन जाएंगे | अभी तक   कांग्रेस के प्रभारी मंत्री ओमकार सिंह मरकामके यहां जकरिया की  पैठ थी | इस तरह बिसाहूलाल सिंह के मंत्री बनने के साथ ही शहडोल की राजनीति में एक मुस्लिम चेहरा भारतीय जनता पार्टी को सुशोभित करेगा| जिससे अल्पसंख्यक की राजनीति में एक नया जुड़ेगा| अभी तक अल्पसंख्यक मुस्लिम वर्ग में शान उल्ला खान का दबदबा बना रहा है| स्वाभाविक है जकरिया, कांग्रेस की अपनी कौमी राजनीति का विरासत बिसाहूलाल के पक्ष में समर्पित करने को उत्सुक हैं|  क्योंकि ओमप्रकाश मरकाम के कार्यकाल में मुस्लिम कार्यकर्ताओं का दबदबा सर्किट हाउस में बना रहता था जो घट जाने के डर से जकरिया को नया चेहरा के रूप में स्थापित किया जाएगा|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...