व्यापारी संघ की पहल पर बड़े व्यापारियों को छूट ....हमारे भी मरकज हैं ....हमारे भी मौलाना..!अभी 2 दिन पहले ही शहडोल में यह खबर वायरल हो गई थी लोगों में प्रशासनिक नजरिए का और उसकी निष्पक्षता विश्वसनीयता के लगने वाले सभी प्रश्न चिन्ह खत्म हो गए थे, किंतु वह व्यापारी संघ जो अब तक पिट रहे सब्जी व्यापारियों और अन्य फुटकर किराना व्यापारियों के लिए नहीं पसीजा था अचानक उसमें उफान आ गया जो निजामुद्दीन के मरकज के इसमौलवी का बरकरार है। जो भारत सरकार को चुनौती देता हुआ दिल्ली की स्वयंभू सल्तनत में सफलता के साथ समय गुजार रहा है। ऐसा नहीं है कि निजामुद्दीन के मरकज का यह मौलवी ही एक सफल धंधे बाज है शहडोल में जब अचानक कुछ बड़े व्यापारियों पर प्रशासन का चाबुक चला तो व्यापारी संघ की आत्मा हिल गई उसने पूरी ताकत लगाकर दूसरे ही दिन प्रशासन को मजबूर कर दिया कि वह उन झूठे आश्वासनों को माने और इन्हें क्षमादान दे। इस प्रकार से कहते हैं 15 मई को पांच बड़े व्यापारियों पर जो कार्रवाई हुई थी वह जल्दी ही छुईमुई के पौधे की तरह मुरझा गई....? हमारा उद्देश्य व्यापारियों का अहित नहीं है बल्कि प्रशासन के निष्पक्ष कार्यवाही का है कि उसे सबके साथ एक जैसा बर्ताव क्यों नहीं करना चाहिए.....? बहराल व्यापारी संघ और उनकी कार्यवाही के संदर्भ में ही कहा गया है
निष्ठा और वफादारी दो अलग-अलग चीजें हैं......
बताते चलें कि 15 मई को"सोशल डिस्टेंसिंग न रखने वाले 6 व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर हुई कार्यवाही पर प्रशासन ने लोकप्रियता हासिल की थी तब यह समाचार में कहा गया था |
जिले में कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड़-19) की रोकथाम एवं बचाव हेतु व्यवसायिक प्रतिष्ठानो में सोशल डिस्टेसिंग न रखने के कारण 6 दुकाने अशोक ट्रेडर्स गॉधी चौक शारदा प्रोविजन भण्डार, चित्रा मेडिकल स्टोर, बाबू ड्रेसेस, राजा किसाना स्टोर सोहागपुर एवं सत्यनारायण किराना स्टोर सोहागपुर को सील
किया गया। उक्त कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक श्री व्ही.डी. पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अखिलेष तिवारी, तहसीलदार सोहागपुर श्री बी.के. मिश्रा, नगर निरीक्षक कोतवाली श्री रावेन्द्र द्विवेदी, नायब तहसीलदार श्री अभयानंद शर्मा एवं श्री पटेल तथा राजस्व निरीक्षक श्री ललित धार्वे ने उक्त कार्यवाही की। बाजार निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेन्द्र मिश्रा ने सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानो से सोशल डिस्टेंसिंग रखने की सलाह देते हुए कहा कि व्यवसायिक प्रतिष्ठान यह सुनिश्चित करें कि उनके प्रतिष्ठान में सोसल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग तथा प्रतिष्ठानो पर सेनेटाईजेशन का पालन सुनिश्चित हो। उक्त निर्देशों का पालन न करने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। |
रविवार, 17 मई 2020
व्यापारी संघ की पहल पर बड़े व्यापारियों को छूट ....?
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
90.21रुपया प्रति डॉलर/ अरावली पहाड़ियों के लिए ‘डेथ वारंट’ : सोनिया/संसद परिसर में भौं-भौं
रुपया पहली बार 90 के नीचे गिरा, 90.21 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर मुंबई: तीन दिसंबर (भाषा) विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और कच्चे ते...
-
शहडोल : पारदर्शी भ्रष्टाचार का नया मॉडल शहडोल शहर की सड़कें आजकल पानी के जहाज़ जैसा अहसास कराती हैं। गड्ढों की लहरें इतनी गहरी हैं क...
-
रुपया पहली बार 90 के नीचे गिरा, 90.21 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर मुंबई: तीन दिसंबर (भाषा) विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और कच्चे ते...
-
वृद्ध जनों के सशक्तिकरण के लिए भी वृद्धावस्था पेंशन 600 ₹ से बढ़ा कर 1500 ₹ की जाए : कैलाश शहडोल। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश ...



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें