बुधवार, 29 जून 2022

शहडोल में पंचायती पंचायत का प्रथम चरण


सबके साथ

जगन्नाथ

एक

संभावित उपाध्यक्ष 


                              (निखिल कुमार)            

तो क्या त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के प्रथम चरण का चुनाव शहडोल में जिला पंचायत उपाध्यक्ष का भी निर्णय कर दिया है क्योंकि संपन्न हुए चुनाव के बाद हुआ खबरों मे सबसे ज्यादा पंचायत भारतीय जनता पार्टी के अंदर ही रहे ऑल पंचायती प्रतियोगिता की भारतीय जनता पार्टी में ही देखी गई। जो निखर कर आए उसमें शहडोल जिला पंचायत के संभावित उपाध्यक्ष खैरहा के जगन्नाथ शर्मा का नाम सर्वाधिक चर्चित रहा। क्योंकि वे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से परे जाकर हर समाज का विश्वास जीतने में सफल रहे। उन्हें करीब  सात हजार से ज्यादा वोट प्राप्त होने की संभावना है। तो दूसरे स्थान पर भाजपा के धमनी निवासी 84 गांव के ठाकुर अंजय सिंह पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुहागपुर का होने का अनुमान है जिन्हें करीब 5000 वोट मिल सकता है तीसरे स्थान पर कठौतिया के अपने समाज में लोकप्रिय अभय सिंह जोधावत 4000 वोट पाकर संतुष्ट हो सकते हैं। सूत्रों की माने तो इसी क्षेत्र जनपद सदस्य के चुनाव में  भारतीय जनता पार्टी के ही जगन्नाथ शर्मा की पत्नी श्रीमती दीपिका अपने क्षेत्र के भाजपा मंडल प्रमुख दीपक शर्मा की पत्नी श्रीमती प्रवीणा शर्मा को पीछे छोड़ सकती है और कथित तौर पर लंबे समय तक चार बार की सरपंच रहे आदिवासी नेता गणेश रौतेल की पत्नी इंद्र कली 152 वोट की करारी हार पर सिमट गई है। और दूइजीबाई  पति श्याम लाल जिन्हें जगन्नाथ शर्मा का समर्थन प्राप्त था खैरहा पंचायत में 2300 से ज्यादा वोट पाकर जिले में ही नहीं प्रदेश में अपना नाम रोशन कर सकती हैं।

 बहरहाल प्रथम चरण के चुनाव में 3 वार्ड में सर्वाधिक रोचक इस वार्ड में चुनाव का कहना कह भी रोमांच के साथ बना रहा। द्वितीय चरण के चुनाव में माना जा रहा है कि शहडोल जिला पंचायत महिला अध्यक्ष का निकल कर आना तय है इसलिए दूसरे चरण का चुनाव भी रोचक होगा इसमें कोई शक नहीं। देखना होगा कौन महिला नेत्री जिला पंचायत की दावेदारी के साथ चुनाव जीत कर आती है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...