गुरुवार, 26 मई 2022

फिर सज-समर रहा है अमरकंटक..

अमरकंटक  में हटाया गया अतिक्रमण

2.5 एकड़ भूमि मुक्त, 


6 पक्के निर्माण भी हटाए गए




भगवाधारी भू माफिया से मुक्त होगा क्या अमरकंटक ..?

बड़ा सवाल...


अनूपपुर 26 मई 2022- पवित्र नगरी अमरकंटक से उद्गमित नर्मदा नदी के संरक्षण, संवर्धन की दिशा में मध्य


प्रदेश शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री शिवराज  की घोषणा अनुसार शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण को मुक्त करने के अभियान के तहत शहडोल संभाग के

कमिश्नर राजीव शर्मा एवं कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में अनुविभागीय दंडाधिकारी पुष्पराजगढ़  के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं नगर परिषद के अमले के साथ संयुक्त रुप से  अतिक्रमण कार्यवाही की गई।

   अमरकंटक के नर्मदा नदी के संरक्षित क्षेत्र के अंतर्गत अतिक्रमण कार्यवाही के तहत कपिला संगम में श्रीमौली सरकार के आश्रम क्षेत्र 2 एकड़ के भूमि पर अवैध अतिक्रमण की कार्यवाही के तहत 4 पक्के निर्माण व तार फिसिंग हटाई गई है। इसी तरह अमरकंटक क्षेत्र के सुप्रसिद्ध माई की बगिया के पास  सोमेश्वर गिरी द्वारा अतिक्रमित 0.5 एकड़ शासकीय भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है  दो पक्के 2 पक्के निर्माण भी हटाए गए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

90.21रुपया प्रति डॉलर/ अरावली पहाड़ियों के लिए ‘डेथ वारंट’ : सोनिया/संसद परिसर में भौं-भौं

रुपया पहली बार 90 के नीचे गिरा, 90.21 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर मुंबई: तीन दिसंबर (भाषा) विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और कच्चे ते...