शुक्रवार, 7 जनवरी 2022

कलेक्ट्रेट में डेढ़ सौ लोगों की जांच

 


कलेक्टर कार्यालय में 

कराई गई कोरोना की जांच 

शहडोल 07 जनवरी 2022- कोरोना महामारी संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए आज कलेक्ट्रेट कार्यालय शहडोल में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं अपर कलेक्टर  अर्पित वर्मा के निर्देशन में कलेक्ट्रेट के सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कोविड-19 आरटीपीसीआर जांच की गई। आज कलेक्टर कार्यालय में लगभग 150 से अधिक लोगों की जांच की गई। अपर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा है कि कोविड जांच रिपोर्ट आने तक घर पर सभी कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करें। यह जांच जिला कोविड कमांड सेंटर के लैब टेक्निशियन  पुष्पराज सिंह एवं फार्मासिस्ट प्रतीक त्रिपाठी  द्वारा की गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

छत्तीसगढ़: नक्सलियों द्वारा आईईडी से वाहन उड़ाए , 8 जवान शहीद/ रुपया गिरकर 85.83 प्रति डॉलर //

  बीजापुर: पुलिस ने बताया कि सोमवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा एक आईईडी से वाहन उड़ाए जाने के बाद जिला रिजर्व गार्ड ...