मंगलवार, 25 जनवरी 2022

प्रशासनिक अधिकारियों ने दी गणतंत्र की शुभकामनाएं

शीर्षअधिकारियों  ने दिया संभागवासियों को दिया गणतंत्र दिवस की.                                 शुभकामनाएं

शहडोल 25 जनवरी 2022- कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा एडीजीपी डी सी सागर शहडोल कलेक्टर बंदना वैद्य अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी  ने


 शहडोल संभाग के सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हमारा गणतंत्र हमारी शक्ति है। इस गणतंत्र ने हमको और आपकों वों अधिकार दिए है जो संविधान में लिखे हुए है। आप सभी जानते है कि 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि देश के गणतंत्र को और सशक्त बनाने के लिए हर देशवासी को देशहित में कार्य करना चाहिए। अच्छे नागरिक की यहीं पहचान है। उन्होंने कहा कि सच्चा राष्ट्रप्रेमी वहीं है जो देश और समाज के हित में संविधान के अनुच्छेदों का पालन करते हुए  निरंतरता से कार्य करें और विकास की नई गाथा गढे़। हर नागरिक को सौंपे गए दायित्वों का निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से निर्वहन करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का प्रकोप है इसलिए हमें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए, कोविड अनुकूल व्यवहार  का पालन करना चाहिए जिससे महामारी संक्रमण का प्रसार नियंत्रित किया जा सकें  और गणतंत्र दिवस हमारे जीवन में उल्लास तथा नये उत्साह एवं नई सफलता का संचालन कर सकें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

90.21रुपया प्रति डॉलर/ अरावली पहाड़ियों के लिए ‘डेथ वारंट’ : सोनिया/संसद परिसर में भौं-भौं

रुपया पहली बार 90 के नीचे गिरा, 90.21 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर मुंबई: तीन दिसंबर (भाषा) विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और कच्चे ते...