शनिवार, 18 दिसंबर 2021

दीक्षान्त समारोह में महामहिम राज्यपाल

 


विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएं

:राज्यपाल मंगूभाई

शहडोल 18 दिसम्बर 21-  प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा है कि प्राध्यापकों का यह दायित्व है कि वे विद्यार्थियों में सेवा, संस्कार रोपित कर उन्हें आदर्श छात्र एवं नागरिक बनाने का प्रयास करें। राज्यपाल ने कहा कि आदर्श नागरिक बनने के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। नई शिक्षा नीति में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, रोजगार के साथ ही नैतिक मूल्यों का समावेश किया गया है।  राज्यपाल ने कहा कि, विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें। प्रदेश के राज्यपाल  आज पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडेाल के प्रथम दीक्षान्त समारोह को सम्बोंधित कर रहे थें।  

राज्यपाल ने कहा कि, विश्वविद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राएं सत्य के मार्ग पर चलकर और धर्म का पालन कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर अपने ज्ञान को शोध और अनुसंधान में लगाएं। उन्होंने कहा कि, विद्यार्थियों के ज्ञान से उनके गांव, प्रदेश व देश का नाम रोशन हो, विद्यार्थी ऐसा कोई कार्य न करे जिससे उनकी मातृभूमि को लांछन लगें। राज्यपाल ने कहा कि, विश्वविद्यालय में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पदक से सम्मान मिलने के बाद उनकी सामाजिक एवं राष्ट्र के प्रति और जबावदारी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मुझे आशा ही नही विश्वास है कि इस विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण छात्र धन अर्जित करेंगे तथा अपने ज्ञान का उपयोग समाजहित में करेंगे। 

     राज्यपाल ने कहा कि, आदिवासी अंचलों में सिकल सेल की बीमारी सभी के सामने एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि सिकल सेल के प्रति जागरूकता पैदा करने में और इसके नियंत्रण में विश्वविद्यालयों की अहम भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिकल सेल की बीमारी के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विश्वविद्यालयों के प्राध्यापकों को भी इसमें सहभागिता निभाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि, सभी विश्वविद्यालय 5-5 गांव को गोद लेकर सिकल सेल बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करें तथा बीमारी  से बचावं के लिए निरंतर प्रयास करें। राज्यपाल ने कहा कि यह वंशानुगत रोग है इसके  निदान हेतु सबकों मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि सिकल सेल की जांच वृहद स्तर पर होनी चाहिए जिससे रोग के बारे में  सभी को जानकारी हो और इसका निदान भी संभव हो सकें। 

 समारोह को सम्बोंधित करते हुए प्रभारी मंत्री एवं मध्य प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  रामखेलावन पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री  ने आदिवासी अंचल शहडोल संभाग के लिए सब कुछ किया है, इसमें विश्वविद्यालय की स्थापना, मेडिकल कॉलेज की स्थापना एवं इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना प्रमुख है। उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के लिए हर स्तर पर नागरिकों को प्रयास करना होगा। दीक्षान्त समारोह को कुलपति सॉची विश्वविद्यालय प्रोफेसर नीरजा अरूण गुप्ता, कुलपति पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय प्रोफेसर डॉ. मुकेश तिवारी ने भी सम्बोंधित किया। पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में 30 प्रतिभावान छात्रों को पदक और 2222 विद्यार्थियों को राज्यपाल द्वारा उपाधियां वितरित की गई।          

        समारोह में विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्योहारी शरद कोल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं पत्रकार तथा काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...