शुक्रवार, 5 जून 2020

TOP10 AT 8PM 5.6.20

TOP10  AT  8PM        5.6.20

1

 लॉकडाउन के दौरान काम-काज न मिलने की वजह से परेशान कुछ प्रवासी मजदूर

पैदल ही चल पड़े
तो कुछ को राज्य सरकारों ने उनके गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया, जो नाकाफी था तब दुदर्शा पर स्वत: संज्ञान लिए जाने के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।  केंद्र और राज्य सरकारों को एक अहम आदेश देते हुए कहा है कि 15 दिनों के अंदर प्रवासी मजदूरों का घर आना-जाना पूरा कर लिया जाए। यह अनिश्चितकाल तक नहीं चल सकता है।

2

शहडोल मैं नवागत जिला भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह तथा कोरोनावायरस से प्रताड़ित नया इंडिया के बाद पहली पत्रकार वार्ता मे शहडोल संभाग के श्रमिक ट्रेन से कट गए 16 मजदूरों पर न कोई विषय सामग्री रही ना कोई प्रश्न नहीं उठा....?
जैसे प्रताड़ित मजदूरों की कोई समस्या भारत में कभी रही ही नहीं... जबकि जिला खनिज न्यास मद से करीब 55 लाख रुपए की राशि मृतक के परिवारों को दी गई थी। कभी लालकृष्ण आडवाणी की कल्पना "फीलगुड इंडिया" के अंदाज में पत्रकार वार्ता संपन्न हुई कहा गया
आइये हम राब मिलकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सकारात्मक सोच व सक्रिय
भूमिका अदा करें।

3

धार्मिक स्थल में मूर्ति छूना मना.केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को धार्मिक स्थलों को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि किसी भी धार्मिक स्थल में मूर्ति छूना मना होगा। परिसर में प्रवेश से पहले सभी को अपने हाथ और पैर साबुन से धोने होंगे। प्रवेश द्वार पर ही सबके शरीर का तापमान चेक किया जाएगा।केवल उन्हीं को प्रवेश मिलेगा जिनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं होगा। बगैर फेस मास्क पहने लोगों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित किया गया है। इस गाइडलाइन में धार्मिक स्थल में पूजा-पाठ और प्रार्थना करने के लिए कई जरूरी बातें कहीं गई हैं। 

4

तूफान ''निसर्ग'' के कारण आई आंधी और बारिश ने मुंबई की हवा को साफ कर दिया। इस साल पहली बार मुंबई के प्रदूषण में भारी गिरावट दर्ज की गई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 17 पर पहुंच गया है। एक्यूआई 0 से 50 तक अच्छा माना जाता है। 51 से 100 तक संतोषजनक, जबकि 101 से 200 के बीच मॉडरेट और इससे ऊपर हानिकारक माना जाता है। यह मुंबई में आमतौर पर 500 से ऊपर ही दर्ज होता रहा है।

5

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर  नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा कि वर्तमान समय में संपूर्ण मानवता एक कठिन दौर से गुजर रही है। इसको देखते हुए जैव विविधता को पर्यावरण दिवस का मुख्य विषय बनाना प्रासंगिक है। पर्यावरण की रक्षा और जैव विविधता के संरक्षण के लिए मध्य प्रदेश सरकार संकल्प बद्घ है।मुख्यमंत्री  ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए अध्ययन और अनुभव बताते हैं  कि यदि हम जीव जगत की विविधता का सम्मान नहीं करेंगे तो परोक्ष रूप से हम पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व का मूल आधार ही समाप्त कर देंगे 

6

बटुए के एक चावल को टेस्ट करके देखने का प्रयास किया गया कि भ्रष्टाचार किस स्तर का है 5जून20 को कलेक्टर डॉ0 सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने टेटका मोड़ के पास रेत से भरा हाइवा क्रमांक- यू0पी0 93 टी0ए0 7862 जिसमें आगे पीछे कहीं भी नंबर नहीं लिखा हुआ था
उसे पकड़ा हाईवा छत्तीसगढ़ के कोटाडोल तहसील भरतपुर, जिला कोरिया से अलग-अलग दो परिवहन पास के माध्यम से जिला सतना जा रही थी। 12 घन मीटर तथा 3 घन मीटर कुल 15 घनमीटर रेत के कागजात मिले, किन्तु गाडी ओवर लोड पाई गई। 

 7

 आज जनपद  ब्यौहारी के क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम ग्राम बोड्डिहा में नदी के किनारे लगभग 13 हाइवा 200 घनमीटर बिना टेण्डर स्वीकृत एवं बिना अनुमति के वंशिका ट्रेडर्स द्वारा भण्डारित किए जाने पर
उक्त रेत को जब्त कर भण्डारणकर्ता के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर शहडोल सत्येंद्र सिंह ने खनिज अधिकारी को दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, एसडीओपी तथा जिला खनिज अधिकारी सुश्री फरहत जहाॅ उपस्थित थी।शहडोल कलेक्टर ने आज जनपद  ब्यौहारी के  ग्राम बोड्डिहा में स्वीकृत 4.50 हेक्टेयर रेत खदान का निरीक्षण किया।

8

भारत में कोविड-19 से दो लाख 30 हजार के करीब हुए संक्रमित और आधे के करीब हुए रिकवर


9

अब दुनिया में संक्रमित राष्ट्रों की शीर्ष 20 राष्ट्रों में बांग्लादेश ने बनाई जगह भारत छठे स्थान पर जाने को बेताब

10

और गांधी चौक में  चालू होता है  बैडमिंटन... जब शाम को 7:00 बजे बाद शहडोल में कर्फ्यू लागू होता है तब देर रात नया गांधी चौक में दर्शक दीर्घा महात्मा गांधी की मूर्ति के दौरान बैडमिंटन पुलिस की बनाए गए अवरोधक की सहायता से चालू होता है। इसी को कहते हैं हर चुनौती को अवसर कैसे बनाया जाए.....






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...