| मध्यप्रदेश वापस आये श्रमिकों का सर्वे अब 6 जून तक हो सकेगा |
| - |
मध्यप्रदेश वापस आये श्रमिकों को रोजगार सुनिश्चित कराने के लिये किये जा रहे सर्वे की तिथि बढ़ाकर 6 जून कर दी गई है। यह सर्वे 27 मई से प्रांरभ हुआ था, जिसकी अंतिम तिथि 3 जून निर्धारित की गई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्य राज्यों से वापस आये सभी श्रमिकों का सर्वे कर रोजगार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
इस संबंध में श्रम विभाग द्वारा समस्त कलेक्टर्स को यह अभियान सुचारू रूप से चलाने की कार्ययोजना तैयार कर भेजी है। अभियानन्तर्गत श्रमिकों के सर्वे का कार्य ग्राम पंचायतों में सचिव, रोजगार सहायक तथा नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारियों द्वारा एनआईसी से विकसित मोबाइल एप के माध्यम से किया जा रहा है। प्रवासी श्रमिक जो मध्यप्रदेश के मूल निवासी हैं, किन्तु जिनका समग्र आईडी नहीं है, नियत प्रक्रिया अनुसार समग्र पोर्टल पर आईडी जनरेट की जाएगी। इसके बाद ही इन श्रमिकों का सर्वे, सत्यापन एवं पंजीयन कार्य पोर्टल पर समग्र आईडी का उल्लेख करते हुए सुनिश्चित किया जाएगा। निर्देशों के अनुसार पोर्टल पर समग्र आईडी तथा आधार कार्ड नंबर अंकित किया जाना अनिवार्य होगा। सर्वे, सत्यापन और पंजीयन उन्हीं श्रमिकों का किया जायेगा जो श्मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजनाश् अथवा श्भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीयन की पात्रता रखते हैं।
मनरेगा में काम और नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा
|
शुक्रवार, 5 जून 2020
श्रमिकों का सर्वे अब 6 जून तक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
90.21रुपया प्रति डॉलर/ अरावली पहाड़ियों के लिए ‘डेथ वारंट’ : सोनिया/संसद परिसर में भौं-भौं
रुपया पहली बार 90 के नीचे गिरा, 90.21 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर मुंबई: तीन दिसंबर (भाषा) विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और कच्चे ते...
-
शहडोल : पारदर्शी भ्रष्टाचार का नया मॉडल शहडोल शहर की सड़कें आजकल पानी के जहाज़ जैसा अहसास कराती हैं। गड्ढों की लहरें इतनी गहरी हैं क...
-
बीजापुर: पुलिस ने बताया कि सोमवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा एक आईईडी से वाहन उड़ाए जाने के बाद जिला रिजर्व गार्ड ...
-
रुपया पहली बार 90 के नीचे गिरा, 90.21 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर मुंबई: तीन दिसंबर (भाषा) विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और कच्चे ते...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें