News and Article | Editor : Triloki Nath (+918989972811)
बुधवार, 27 मई 2020
TOP 10 AT 8PM 27.5.27
TOP 10 AT 8PM 27.5.27 1/__
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू
को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा, 'हमारे पहले प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'
2/___
मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज यानी बुधवार को कहा कि वर्तमान सरकार तो एक 'इंटरवल' के समान है, 'पिक्चर' तो अभी बाकी है।
कमलनाथ ने कहा कि राज्य में आगामी समय में होने वाले 24 विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस कम से कम 22 सीटों पर विजय हासिल करेगी। उपचुनावों के बाद मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का गिरने का दावा करते हुए कहा, ''जीतना तो छोड़िए, इनको उपचुनाव में मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
3/__ दैनिक नईदुनिया ,भोपाल के प्रबंध संपादक राजेंद्र तिवारी आज प्रातः भोपाल में निधन हुआ। मुख्यमंत्री चौहान ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि पहले नई दुनिया इंदौर और बाद में वर्ष 1991 से भोपाल से दैनिक नई दुनिया के प्रकाशन में श्री राजेंद्र तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।दैनिक नईदुनिया के राजेन्द्रतिवारीकोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें चिरायु में भर्ती कराया गया था। 4 दिन से वेंटिलेटर पर थे। किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। आज चिरायु में हुआ निधन।पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
4/__
राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि गोवंश संरक्षण और संवर्धन के लिए नई दिशा और नई दृष्टि के साथ कार्य करना होगा। गौशालाओं को आत्म-निर्भर बनाना होगा। राज्यपाल श्री टंडन ने कहा कि प्रदेश में दूध की नदियाँ बहेंगी। आवश्यकता है कि गौ-पालन को मूल्य संवर्धित कर लाभकारी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य एकाकी दृष्टिकोण के साथ नहीं हो सकता। इसके लिए गौ-पालन के प्रत्येक पहलू, संसाधन के उपयोग और समस्या के समाधान की जमीनी कार्य योजना पर कार्य करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि घुमंतु और अनुपयोगी देशी नस्ल के गोवंश का उपयोग नस्ल सुधार कार्य में किया जाना समस्या को संसाधन में बदलने की पहल है
5/__
शहडोल प्रशासन का दावा है की जिले के अंतर्गत आये हुए प्रवासी मजदूरो को नरेगा के तहत जाॅब कार्ड निर्गमन एवं रोजगार उपलब्ध कराए जाने के लिए अब तक जिले में 1 लाख 62 हजार 802 मजदूरो के परिवारों के 3 लाख 66 हजार 547 लोगो का पंजीयन किया गया है। जिसमे 34 हजार 188 प्रवासी श्रमिक है।
6/__
सहायक श्रमायुक्त से जानकारी के अनुसार जिले में संबल योजनान्तर्गत 1 लाख 98 हजार 489 श्रमिक पंजीकृत है तथा भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अन्तर्गत 10 हजार 770 श्रमिक पंजीकृत हैं।
7/__
अपर कलेक्टर अशोक ओहरी को दी गई बिदाई पर कलेक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा अपर कलेक्टर अशोक ओहरी के कहा कि श्री ओहरी एक जबाबदार, सर्तकता एवं पुरे मनोयोग से कार्य करने वाले हसमुख एवं मिलनसार स्वभाव के अधिकारी है। पार्थ जायसवाल ने कहा श्री ओहरी अत्यंत सहृदय, शांत एवं सरल स्वभाव के धनी अधिकारी है।
अपने विदाई के अवसर पर श्री ओहरी ने कहा कि शहडोल जिले मंे मुझे वर्ष 2018 से मई 2020 तक कार्य करने का अवसर मिला यहाॅ पर शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने में सभी स्टाफ एवं अधिकारियों का बेहतर समन्वय एवं वातावरण हमेशा याद रहेगा।
8/__
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस सात हजार के पार
9/__
अमेरिका में एक लाख से ज्यादा संक्रमित नागरिकों की जानें गई कोरोनावायरस में
10/
व्यापारजगत की अधिष्टात्री देवी लक्ष्मी का दियाबत्ती की बेरा... कोरोना काल में सन्नाटा फैला रखा है, मान्यता पर कोरोना-ग्रहण....
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें