सोमवार, 18 मई 2020

अब नही रहेगा एक भी ऑरेंज ज़ोन , रेड और ग्रीन के लिए यह है क्राइटेरिया..

  • ऑरेंज जोन खत्म कर लाल और हरे क्षेत्र में रहेगा मध्य प्रदेश । निर्देश जारी..
    ...
  • भोपाल की शहरी सीमा, इंदौर-उज्जैन जिले रेड जोन में, पाबंदियां जारी रहेंगी
  • रेड जोन में सिर्फ अत्यावश्यक सेवाओं को ही छूट, दफ्तर आधी क्षमता से खुलेंगे
  • ग्रीन जोन में सभी बाजार-दफ्तर खुलेंगे, निजी वाहन से आवागमन की  लाॅकडाउन 4.0 मप्र में 19 मई से लागू है। इससे पहले राज्य सरकार ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बदलाव कर दिया। ऑरेंज जोन अब नहीं होगा। रेड जोन में इंदौर और उज्जैन का पूरा जिला रहेगा, जबकि भोपाल की सिर्फ नगर निगम सीमा तक ही रेड जोन प्रभावी होगा। भोपाल के साथ ही बुरहानपुर, जबलपुर, खंडवा एवं देवास नगर निगम क्षेत्र और मंदसौर, नीमच, धार व कुक्षी के नगर पालिका एरिया को रेड जोन माना जाएगा। बाकी को ग्रीन जोन मानकर उसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन और प्रोटोकॉल के हिसाब से गतिविधियां सामान्य की जाएंगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

90.21रुपया प्रति डॉलर/ अरावली पहाड़ियों के लिए ‘डेथ वारंट’ : सोनिया/संसद परिसर में भौं-भौं

रुपया पहली बार 90 के नीचे गिरा, 90.21 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर मुंबई: तीन दिसंबर (भाषा) विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और कच्चे ते...