शुक्रवार, 3 मार्च 2023

लाडली बहना योजना का फार्म भरा कर बड़ा परोपकार करें

 लाडली बहना योजना का फार्म      भरा कर बड़ा परोपकार करें


लाडली बहना योजना का फार्म भरा कर बड़ा परोपकार करेंइसमें कोई शक नहीं है की विशेषकर ब्राह्मणों की स्थिति आर्थिक रूप से हजारों साल से बहुत कमजोर है.. क्योंकि आर्थिक दृष्टिकोण से उसने(ब्राह्मणों) कभी इस आशय के प्रयास नहीं किए थे, उसका लक्ष्य आध्यात्मिक उत्थान पर टिका था... देश की आजादी के बाद हम सब वर्ण व्यवस्था से पृथक व्यवस्था, लोकतांत्रिक स्थिति को स्वीकार कर चुके हैं... और इस लोकतंत्र में आर्थिक साम्राज्यवाद की जड़ें गहरी होती जा रही हैं..

 ऐसे में ब्राह्मणों को आर्थिक लक्ष्य  के लिए काम करने चाहिए. क्योंकि यही विकास का मूल आधार है. शासन समय-समय पर इस पर योजनाएं बनाती हैं उनका लाभ लेने के लिए संगठन स्तर पर भी काम करने चाहिए. ताकि हर ब्राह्मण परिवार को अपनी आर्थिक समस्याओं से उबरने के लिए शासन ने जो भी व्यवस्थाएं की हैं उसका लाभ हितग्राही  ब्राह्मण परिवार तक अवश्य पहुंचे ...अन्य लोगों को इसका लाभ पहुंचाने में हमें "परहित सरिस धर्म नहिं भाई..." के अनुरूप काम करना चाहिए.

 किंतु विशेष तौर पर कोई ब्राम्हण परिवार जो बहुत ही आर्थिक समस्या से जूझ रहा है उसे अगर हम थोड़ा सा भी मदद कर सकते हैं अपनी ज्ञान और अपनी समझ की पहुंच के द्वारा तो यह शासन के लिए भी और ब्राह्मण परिवारों में विशेषकर महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत ही बड़ी सहायता कहीं जा सकती है. आशा करता हूं कि आप सब कम से कम 5 ऐसे परिवारों को चिन्हित करके उन्हें इस लाडली बहना योजना के तहत उनका लाभ पात्र ब्राह्मण महिला को दिलाने में मदद करेंगे...ताकि एक भी कमजोर रूप से ब्राह्मण महिलाएं शासन के इस महत्वपूर्ण क्रांतिकारी योजना के लाभ से वंचित ना होने पावे.... यह महिलाओं की  श्रम के सम्मान में उनकी भागीदारी को पुरस्कृत करने जैसा भी है और लोकतंत्र में वेतन प्राप्त करने जैसी योजना भी है जब तक चलेगी तब तक इसका लाभ हर ब्राह्मण मात्र परिवार को मिले यह सुनिश्चित करना चाहिए .यह कार्य बहुत ही परोपकारी लोकतांत्रिक कार्य है और इसे कम से कम ब्राह्मण परिवार की महिलाओं के हित में जो संपर्क में हैं उनसे मिलकर अवश्य करना चाहिए| यही मेरी अपील भी है|

            पं. प्रकाश चंद्र तिवारी, संयोजक                पं. त्रिलोकीनाथ गर्ग,अध्यक्ष 

                  अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद  जिला शहडोल

  

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य क्या है?

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत करने का उद्देश्य यह है की प्रदेश में रहने वाले नागरिको की नकारात्मक सोच को बदलना और बालिकाओ के भविष्य को उज्जवल बनाना है। बालिकाओं के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच एवं उनके लिंग अनुपात में सुधार के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत की है। इस योजना की सहायता से प्रदेश में लोगो को बालिकाओं के प्रति स्नेह बढ़ेगा।

योजना में समस्त आवेदन नि:शुल्क ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त हितग्राही यदि स्वयं उपस्थित होकर "आवेदन के लिए आवश्यक जानकारी का प्रपत्र" देती है तो उसकी भी प्रविष्टी ऑनलाइन पोर्टल पर करने की व्यवस्था की गई है।

फॉर्म भरने के लिए लाडली बहना योजना की डेट जारी कर दी गई है। लाडली बहन योजना के फॉर्म  5 मार्च से भरना शुरू होंगेऔर 10 जून 2023 से इस योजना के पैसे महिलाओं के बैंक एकाउंट में आना शुरू हो जायेंगे।

  •  योजना की आधिकारिक घोषणा –             5 मार्च 2023

  •  योजना आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ-            15 मार्च 2023

  •  योजना आवेदन की आखिरी तारीख-         30 अप्रैल 2023

  •  योजना अनंतिम सूची का प्रकाशन-            1 मई 2023

  • योजना अनंतिम सूची पर दावे एवं आपत्तियां अंतिम तारीख-             15 मई 2023

  • योजना आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तारीख-                          30 मई 2023

  •  योजना का पैसा कब आएगा-                                                             10 जून 2023

लाड़ली बहना योजना की पात्रता
  • निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, किसान एवं गरीब महिलाओं को इस योजना में शामिल किया जायेगा।
  • महिला मध्यप्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए अर्थता उसके पास मध्यप्रदेश का निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  • महिलाएं चाहे जिस भी जाति, धर्म, सामान्य, अनुसूचित जाति/जनजाति व पिछड़ा वर्ग से नाता रखती हों, उन्हे इस योजना में शामिल किया जायेगा।
  • जो भी महिलाएं आंगनबाड़ी, रसोइया, आशा बहु, स्वयं सहायता समूह से तालुक रखती हैं तो उन्हें भी मध्यप्रदेश बहना योजना में शामिल किया जायेगा।
  • यदि कोई भी महिला पहले से किसी योजना जैसे पेंशन, लाडली लक्ष्मी योजना, संबल योजना आदि के अंतर्गत लाभ उठा रही है तो उसे भी इस योजना के तहत अलग से लाभ पहुंचाया जायेगा।
लाडली बहना योजना का लाभ किसे नहीं मिलेगा?
  • महिला का विवाहित होना अनिवार्य है।
  • जिन महिलाओं के परिवार आयकर दाता की श्रेणी में आते हैं तो उन्हें इस योजना के अंतर्गत शामिल नहीं किया जायेगा।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹300000 से कम होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में किसी भी सदस्य की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
  • मध्य प्रदेश शासन के उपक्रम, मंडल, स्थाई कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, पेंशनर इत्यादि किसी भी प्रकार के कर्मचारी के परिवार की महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक के परिवार की महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा।
  • पंच और उपसरपंच को छोड़कर किसी भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के परिवार की महिला को लाभ नहीं मिलेगा।
  • शासकीय संस्थाओं में मनोनीत किसी भी प्रकार के सदस्य के परिवार की महिला को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • जिस संयुक्त परिवार के पास 5 एकड़ से ज्यादा जमीन है, उनकी महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • जिस परिवार के पास ट्रैक्टर या कोई भी चार पहिया वाहन है, उनकी महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • ऐसी महिलाएं जो केंद्र और राज्य सरकार की किसी भी योजना में ₹1000 महीना का लाभ ले रही है, उन्हें इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा।

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...