सोमवार, 18 मई 2020

Top 10 at 8pm 19 मई 20 ज्ञानोदय स्कूल विचारपुर में कुछ यूं टूटा लॉकडाउन......

    Top 10 at 8pm


                           19 मई 20

                   1/__

तो  यूं  टूटा  लॉकडाउन...,
 खबर है एससी वर्ग के लिए  बनाए गए उच्च गुणवत्ता के मापदंड वाले ज्ञानोदय आवासीय स्कूल में जारी प्रेस विज्ञप्ति  में  अधीक्षकों की नियुक्ति  हेतु आवेदन  31 मई तक बुलाए गए
  किंतु नियुक्ति तथाकथित करेक्शन के लिए अपने अधिकारी  से 1 माह पहले  ही नियुक्ति की जा चुकी है।  प्रेस विज्ञप्ति सिर्फ औपचारिकता है, गंभीरता  इसलिए है  की  इस विद्यालय के प्रमुख  कमिश्नर होते हैं।  जारी प्रेस विज्ञप्ति के लिए   और उनका अनुमोदन  लिया भी गया है  या नहीं...?
  यह चर्चा का विषय रहा....... 

2/__




श्रमिकों के हितार्थ

लॉकडाउन उपायों पर संशोधित संयुक्‍त दिशा-निर्देशों को जारी रखते हुए गृह मंत्रालय (एमएचए) ने दिनांक 17.05.2020 को फंसे हुए श्रमिकों की ट्रेनों से आवाजाही के बारे में संशोधित मानक परिचालन प्रोटोकॉल (एसओपी) जारी किया है।

रेल मंत्रालय (एमओआर) एमएचए के साथ परामर्श के बाद श्रमिक स्‍पेशलन ट्रेनों के आवागमन की अनुमति देगा।
  • सभी राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को नोडल अधिकारी नामित करने चाहिए और फंसे हुए व्यक्तियों की अगवानी करने और उन्‍हें भेजने के लिए आवश्यक व्यवस्था करनी चाहिए।
  • राज्यों/ संघ शासित प्रदेशों की आवश्यकताओं के आधार परट्रेन की समय सारणीजिसमें ट्रेन के ठहरने और उनका गंतव्य शामिल हैंउसे एमओआर द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा। ऐसे फंसे हुए श्रमिकों को भेजने और उन्‍हें लेने की उपयुक्त व्यवस्था करने के लिए राज्य/संघ शासित प्रदेशों को एमओआर द्वारा सूचित किया जाएगा।
  • ट्रेन की समय सारणी का प्रचारयात्रियों के प्रवेश और आवाजाही के लिए प्रोटोकॉलकोचों में प्रदान की जाने वाली सेवाएं और टिकटों की बुकिंग के लिए राज्यों /संघ शासित प्रदेशों के साथ प्रबंध एमओआरद्वारा किया जाएगा।
  • भेजने वाले राज्य / संघ राज्य क्षेत्र और एमओआर यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से स्क्रीन किया गया है और केवल लक्षणरहित यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति दी जाएगी।
  • ट्रेन में चढ़ने और यात्रा के दौरान सभी यात्रियों द्वारा एक दूसरे से दूरी (सोशल डिस्‍टेंसिंग) बनाकर रखी जाएगी।
  • अपने गंतव्य पर पहुंचने परयात्रा करने वाले यात्रियों को ऐसे स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करना होगा जो उनके गंतव्य राज्य /संघ शासित प्रदेश द्वारा निर्धारित किए गए हैं।



               3/__

ताजा स्थिति
 भारत में वर्तमान में कोविड-19 के 58,802 सक्रिय मामले हैं। ये सभी सघन चिकित्सा देख रेख में हैं। सक्रिय मामलों से जुड़े केवल लगभग 2.9 प्रतिशत मरीज आईसीयू में हैं।
प्रति लाख आबादी पर मृत्यु दर के मामले मेंभारत का आंकड़ा अभी तक प्रति लाख आबादी पर 0.2 मौतों का है जबकि पूरी दुनिया में प्रति लाख आबादी पर मौत की दर 4.1 है।  डब्ल्यूएचओ की स्थिति रिपोर्ट -119 में ऐसे देशों की सू‍ची दी गई है जहां प्रति लाख जनसंख्या पर सबसे ज्‍यादा मौतें हो रही हैं। सूची इस प्रकार है:

देश
कुल मौत
प्रति लाख मौत
विश्‍व
3,11,847
4.1
1अमरीका
87180
26.6
5-ब्रिटेन
34636
52.1
6-इटली
31908
52.8
7-फ्रांस
28059
41.9
3-स्‍पेन
27650
59.2
4-ब्राजील
15633
7.5
8-जर्मनी
7935
9.6
10-ईरान
6988
8.5
13 -चीन
4645
0.3
9-टर्की
4140
5.0
  11-भारत
3163*
0.2
19 मई2020 तक के नवीनतम आंकड़े
2- रूस में  संक्रमित  299941 में 2837 की मृत्यु हुई
12- पैरों में संक्रमित 94 933 में 2789 की व्यक्ति की मृत्यु हुई
11- भारत में कुल संक्रमित  102287 व्यक्तियों में 3169 व्यक्तियों की मृत्यु हुई


4/__


सुपर तूफान 'अम्फान' 

20 मई को पश्चिम बंगाल के तट से टकराएगा  इस चक्रवाती तूफान से ओडिशा के तटीय जिलों जैसे कि जगतसिंहपुरकेंद्रपाड़ाभद्रकजाजपुर और बालासोर में भी अत्‍यंत तेज वर्षा होनेप्रचंड झोंके वाली हवाएं चलने और समुद्र में ऊंची-ऊंची ल‍हरें उठने की आशंका है।ओडिशा और पश्चिम बंगाल के   खाद्यान्नपेयजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के स्‍टॉक के लिए हरसंभव कदम उठाए गए हैं। एनडीआरएफ की 36 टीमों को वर्तमान में दोनों राज्यों में तैनात किया गया है। सेना और नौसेना के बचाव एवं राहत दलों के साथ-साथ नौसेनावायु सेना और तटरक्षक बल के जहाजों एवं हवाई जहाजों को भी आपात व्‍यवस्‍था के तौर पर रखा गया है। 


                  . 5/__

सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने कमिश्नर को दिया ज्ञापन कहां सुधा गुप्ता की मृत्यु के दोषियों को क्यों किया गया सम्मानित की जाए कार्रवाई
 



                  6/__

लॉकडाउन में अतिक्रमणकारी कोटमा के जमुनीहाई तालाब में  कर रहे कब्जा ग्राम वासियों ने
तहसीलदार को दी जानकारी. कहा, अतिक्रमण मुक्त करें हमारा तालाब....

                7/__

जयसिंहनगर अनुभाग -  अनुविभागीय अधिकारी ने  जानकारी दी कि जयसिंहनगर अनुभाग मं अब तक 9 हजार 83 व्यक्ति अन्य राज्यों एवं जिलो से आये है। जिनमें जयसिंहनगर ग्रामीण के 4714, शहरी 247 तथा गोहपारू के 4112 व्यक्ति शामिल है। उन्होंने बताया कि जयसिंहनगर अनुभाग के कुल 48 ग्रामो के 32074 लोगो की स्क्रीनिंग एवं चेकॅप करायी जा चुकी है।  जयसिंहनगर के 23 ग्रामो के 4832 व्यक्ति तथा गोहपारू के 25 ग्रामो के 27242 व्यक्ति शामिल है। उन्होंने बताया कि उमरिया जिले के गोपाल सिंह के सम्पर्क के जयसिंहनगर के 6 गाॅव के 185 व्यक्ति तथा गोहपारू के 4 गाॅव के 25 व्यक्ति कुल 10 ग्रामो के 210 व्यक्तियों की भी स्क्रीनिंग एवं चेकॅप करायी जा चुकी है।



                  8/___

40% करीब लोगों की भारत में कोविड-19 से हुई रिकवरी




आधा करोड़ आबादी प्रभावित हुई कोरोना संक्रमण से सवा तीन लाख व्यक्तियों ने जान गवाई



               10/_
और अंत में अपनों के बीच में ........










कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

90.21रुपया प्रति डॉलर/ अरावली पहाड़ियों के लिए ‘डेथ वारंट’ : सोनिया/संसद परिसर में भौं-भौं

रुपया पहली बार 90 के नीचे गिरा, 90.21 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर मुंबई: तीन दिसंबर (भाषा) विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और कच्चे ते...