शनिवार, 9 मई 2020

Top 10 at 8 pm 9मई2020

Top 10 at 8 pm 

1/__कोरोना के कहर  से बचे शहडोल मे, किंतु उसके आतंक में  मारे गए प्रवासी श्रमिको

के 15 शव शहडोल , उमरिया स्टेशन में पहुंचे। से उन्हें गृह ग्राम में अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया
 शासन प्रशासन सांसद विधायक जनमानस पहुंचा स्टेशन।
 एक झलक देखने को, अपने श्रमवीरो को अंतिम श्रद्धांजलि देने....



2/__
प्रशासन लगा रहा श्रमवीरों की संवेदना में
शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग  अशोक भार्गव ने आज  जिले के  जयसिंहनगर के ग्राम अंतौली के औरंगाबाद ट्रेन हादसे में मृतक लोगों के घरों में पहुंचकर उनके परिजनों से चर्चा की और ढांढस बंधाया।


3/__
शहडोल जिले में शहरी क्षेत्रों में भी अब सभी दुकाने प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुली रह सकेंगी..
शहडोल कलेक्टर ने जारी किया आदेश
 



4/__
शहडोल के श्रमिकों  के प्रति  संवेदना जताया राज्यपाल लालजी टंडन ने। ट्रेन हादसे में मृतको के लिए राज्यपाल श्री टंडन ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की  

5/__
कभी शहडोल के कलेक्टर रहे  फिर  यहां की राजनीति में  दखल देने वाले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को कार्डियक अटैक आने पर अचानक तबीयत खराब हो गई।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्हें कार्डियक अरेस्ट होने के बाद रायपुर के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अजीत जोगी की सेहत को लेकर जानकारी ली।
6/__
राजनीतिक अंतर संघर्ष से परेशान जयसिहनगर के भाजपा नेता संजय गुप्ता ने चलाया आमरण अनशन का ब्रह्मास्त्र साथियों ने कहा दबाव बनाने की राजनीति। संजय ने कहा सिस्टम भ्रष्ट है...।
7/__
आफ्टर कोरोना ---
शिक्षा पद्धति की बनी शैली
11 मई'20  से दूरदर्शन नेशनल(DD National) पर निम्नानुसार होगा प्रसारण
👉10:00 am से 10:30 am - मीना की दुनिया एवं जीवन कौशल
👉 10:30 am से 11:00 am - प्राथमिक शाला
👉 11:00 am से 11:30 am - माध्यमिक शाला 
👉 11:30 am से 12:00 noon - कक्षा 9 व 11 हेतु
👉 12:00 noon से 01:00 pm -कक्षा 10 हेतु
👉 01:00 pm से 02:00 pm - कक्षा 12 हेतु

8/__
औरंगाबाद में रेल हादसे में मृत 11 मजदूर शहडोल जिले के ग्राम अंतौली जनपद जयसिंहनगर और 4 श्रमिक पाली ब्लाक के ग्राम  मांमान के ।  घटना सरकार की विफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण।  जो मजदूर जहां है वही भोजन आवास देने कोई योजना नही। मज़दूरों में बेचैनी और घबराहट से मुक्ति दिलाए सरकार-कहा शुभदीप खरे ने;  
जिला संयोजक राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ शहडोल
9/__
थम नहीं रहा है कोरोना का कहर। देश में मरने वाले 2000 के पार, तो मध्यप्रदेश में अब तक 200 लोगों की गई जान । संक्रमित व्यक्तियों की संख्या हुई 60 हजार के पार।
 दुनिया मैं 40 लाख से ऊपर हुए कोविड-19 से संक्रमित। पौने तीन लाख लोगों ने अब तक  प्राण गवाएं ।



10/__ और अंत में शहडोल क्षेत्र के सबसे सहज आदिवासी नेता व कई बार विधायक रहे पूर्व संसदीय सचिव रामप्रसाद का छायाचित्र।
 वक्त सब ठहरा देता है...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...