बुधवार, 6 मई 2020

Top 10 at 8 pm , 06 मई 2020

Top 10 at 8 pm
1/__
कहर पर कहर 
शहडोल के सिंहपुर क्षेत्र में पतखई के करीब बस पलटी। लगभग 40 लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे, सिंहपुर एवं जिला मुख्यालय से भी एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस का बल भी वहां व्यवस्था के लिए पहुंचा। बस मजदूरो को 

बुरहानपुर से लेकर सीधी सिगंरौली और देवसर जा रही थी।

2/__
 108 नंबर  बना गर्भवती के प्रताड़ना का कारण ।
 गोहपारू महिला तहसीलदार ने भी नहीं दिखाई संवेदना। चालक ने किया विवाद , गर्भवती को कराहता छोड़ वापस हो लिया। ग्राम उमरिया में  मानवता को शर्मसार करने का दिन रहा। गर्भवती महिला को ले जाने के लिए आई  108 के चालक ने गर्भवती महिला ज्योति साहू को छोड़कर  वापस हो गया।  परिजनों के सूचना पर गोहपारू  थाना प्रभारी सोनाली गुप्ता ने क्षेत्रीय पत्रकार राजभर यादव के साथ  समन्वय कर वाहन की मदद से  सुरक्षित हॉस्पिटल गोहपारू पहुंचाएं। जहां पहुंचते ही प्रसव हुआ।
 परिजनों का कहना है कि 108 वाहन 3 घंटे आने के बाद परिवारजनों से वाद-विवाद, गाली गलौज करने लगा और वापस 108 गाड़ी लेकर चल गए। विकलांग कमो दे साहू अपने बहू को लेकर गोहपारू जिन हालातों से पहुंचा उससे यही प्रतीत होता है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाएं दुरस्त नहीं है।
 एक ही गांव से आज 3 गर्भवती महिलाओं को अपने-अपने वाहनों पर लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह पारू आशा कार्यकर्ता के माध्यम से पहुंचे। तो वही थाना अंतर्गत 108 वाहन प्रशासन की गाड़ियां नदारद रहे।
   
3/__
तहसीलदार बंजारे ने भी दिखाया बंजारापन ।
लाकडाउन के चलते ग्रामीणों ने किस कदर परेशानियों से गुजर रहे हैं जिसको अधिकारियों को समझ पाने में मुश्किल और मजाक से साबित हो रहा है।
 इस बात की शिकायत जब तहसीलदार  किया लेकिन तहसीलदार मीनाक्षी बंजारे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे अपने गाड़ी से उतर कर महिलाओं के संवेदना को साझा करना तो दूर गाड़ी में ही बैठे बैठे शिकायत सुनी और चली गई प्रशासन की इस तानाशाही उपेक्षा पूर्ण बर्ताव से ग्रामीणों में निराशा है।

4/__
शहडोल के पत्रकारों ने दिखाई एकजुटता। कलेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने जिला पत्रकार संघ के चुनाव पर गंभीरता से कार्यवाही की बात का दिया आश्वासन ।कोविड-19 के दौरान पत्रकार समाज के साथ उनके सहयोग व समन्वय में कदम से कदम मिलाकर प्रशासन बना रहा  हमराह । कहा, कि हर मुश्किल घड़ी में हम सब हैं साथ-साथ। पत्रकारों ने प्रोत्साहन को दिया धन्यवाद।

5/__
कोरोना तनाव का असर। शहडोल मेडिकल कॉलेज में करोना का तनाव में नपे 3 कर्मचारी ।बताया जाता है करोना मरीजो को सामग्री सर्व करने पर हुआ था विवाद।



6/__
उमरिया के पांच व्यापारी पर प्रशासन का डंडा। नहीं           मानी थी 2 गज दूरी की बात का किनारा 
       









पर करवा ही किए जाने से शहर में अनुशासन             का संदेश माना गया ।










7/__
केन्द्र सरकार ने मंगलवार रात को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिया.
 उत्पाद शुल्क में इस बढ़ोतरी के बाद लोगों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की घटी कीमतों का कोई भी फायदा नहीं मिल पाएगा।

8/__
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार शहडोल जिला प्रशासन ने ऑटोमोबाइल्स डीलर्स के मांग पत्र को स्वीकार करते हुए 2 गज की दूरी बनाए रखते हुए कुछ शर्तों के साथ कारोबार चालू करने की अनुमति दे दी है डीलर्स एसोसिएशन ने इस पर संपूर्ण सहयोग करने की बात कही है। 


9/__
भारत में कोविड-19 संक्रमित की संख्या पहुंची आधे लाख के करीब मध्यप्रदेश में पार किया 3000 का आंकड़ा। पूरी दुनिया में ढाई लाख के करीब लोगों ने गवांई अपनी जान.....



10/__
और अंत में ....
शराबी इंडिया... शराब की शराफत और नजाकत पर कभी मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन ने लिखा था "दिन को होली.., रात दिवाली
 रोज मनाती मधुशाला...."
 कोरोनावायरस के बाजार को मधुशाला ने हैसियत बता दी। जनसत्ता में प्रकाशित आज की फोटो यही कहती है.....



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारतीय संसद महामारी कोविड और कैंसर का खतरे मे.....: उपराष्ट्रपति

  मुंबई उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  राम राज्य में और अमृतकाल के दौर में गुजर रही भारतीय लोकतंत्र का सं...